ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
बिहार

चंपारण मटन ने पहुंचा दिया जेल, स्वाद चखने पहुंचा बदमाश; STF ने पकड़ा

बिहार एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया के रहने वाले कुख्यात अपराधी को पिपरा कोठी से गिरफ्तार किया है. फिलहाल उसे पश्चिमी चंपारण के एक थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है. मामले में कुख्यात को कांटी के नरसंडा चौक के पास तीन महीन पहले एक लड़की के अपहरण कांड में पकड़ा गया था. इस दौरान गांव वालों ने उसकी जमकर पिटाई की थी और पुलिस के हवाले कर दिया था. इस मामले में वह जेल गया था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था.

पुलिस के मुताबिक जेल से बारह आने के बाद वो फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया था. मामले की जानकारी मिलने के बाद एसटीएफ की टीम उसकी तलाश कर रही थी. उस दौरान उन्हें जानकारी मिली की वह शुक्रवार को अपने साथियों के साथ पर्वी चंपारण के पिपरा कोठी मटन खाने पहुंचा है. एसटीएफ को इसकी भनक लग गई. मामले में एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी पर कई मुकदमें दर्ज

जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी के नाम पर कई थानों में कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं. फिलहाल एसटीएफ और संबंधित जिले की पुलिस इस संबंध में जानकारी जुटा रही हैं और उसकी जन्मकुंडली खंगाल रही है. बताया जा रहा कि पुलिस उसे मुजफ्फपुर लेकर जाने की तैयारी कर रही है, जहां यह जांच की जाएगी कि वह किन-किन मामलों में संलिप्त है.

जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा कि जेल से निकलने के आरोपी एक बार फिर अपराधिक गरितविधियों में शामिल हो गया था. इसी को लेकर वो गिरोह के सदस्यों से मीटिंग करने वाला था, जिसकी जानकारी पुलिस को मिली थी. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे पिपरा कोठी से गिरफ्तार किया है और मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button