ब्रेकिंग
बांके बिहारी का 'खजाना' खुलेगा! धनतेरस पर 54 साल बाद तहखाने का द्वार खुला, गोस्वामी समाज के हंगामे स... बिहार चुनाव का रण! पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ ढाई हजार नामांकन, आखिरी 48 घंटों में उम्मीदवारों की लगी ... संसद के करीब बड़ा हादसा! सांसद फ्लैट में लगी भीषण आग, धुआं देख मची अफरा-तफरी, 6 दमकल गाड़ियां मौके प... धनतेरस से पहले पटाखा बाजार में भीड़, बच्चों के लिए नए वरायटी के क्रेकर्स नक्सलगढ़ के बच्चों की दीपावली, श्रवण बाधित बच्चों को सिखाया प्रकाश पर्व का महत्व अल्ट्रासाउंड के दौरान डॉक्टर पर अश्लीलता का आरोप, गर्भवती महिला ने दर्ज करवाई FIR बेमेतरा में छठी संस्कार की पार्टी बनी आफत, 31 लोग बीमार, एक महिला की हालत गंभीर लव मैरिज के बाद खूनी खेल, दुल्हन के भाई की हत्या, प्रेमी पर लगा आरोप नक्सलियों में आत्मसमर्पण की होड़, उदंती एरिया कमेटी ने लेटर जारी कर दिए संकेत, गरियाबंद SP ने बताया ... अपराध के बढ़ते ग्राफ से बलौदा बाजार के लोग नाराज, कोतवाली थाना के खटियापाटी में फिर चाकूबाजी की घटना
पंजाब

पंजाब के लोगों को CM मान का बड़ा तोहफा! श्री आनंदपुर साहिब में …

आनंदपुर साहिब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री आनंदपुर साहिब का दौरा किया, जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को एक बड़ा तोहफा देते हुए 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली हेरिटेज स्ट्रीट का शिलान्यास किया। इससे गुरु नगरी की अलौकिक सुंदरता और निखरेगी। आपको बता दें कि हेरिटेज स्ट्रीट का शिलान्यास करने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका और सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

अपने संबोधन के दौरान सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि यह हेरिटेज रोड 55 साल बाद बन रही है। आनंदपुर साहिब को व्हाइट नगरी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इसमें सफेद संगमरमर का इस्तेमाल किया जाएगा और 6 द्वार बनाए जाएंगे, जो पुरानी विरासत से जुड़े होंगे। यह एक ऐतिहासिक बात होगी।

उन्होंने कहा कि  इस सेवा को पाकर खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं। यहां होला-मोहल्ला समेत कई ऐतिहासिक मेले लगते हैं। बाढ़ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बेशक, पंजाब को बाढ़ से बहुत नुकसान हुआ है, लेकिन पंजाब संकटों से उबरकर संकटों को छोटा कर देता है। पंजाबियों का जज्बा, पंजाबियों के इरादे संकटों को छोटा कर देते हैं।

Related Articles

Back to top button