ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
खेल

कोरोना वायरस के कारण पाकिस्तानी क्रिकेटर की मौत, तीन दिन से था वेंटिलेटर पर

कोरोना वायरस महामारी के कारण पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर जाफर सरफराज की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक 50 साल के सरफराज कोरोना वायरस के संक्रमण में आने वाले पहले पेशेवर खिलाड़ी थे और तीन दिनों से वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से लड़ रहे थे।

जाफर सरफराज ने सन् 1988 में क्रिकेट में पर्दापण किया था। उन्‍होंने 15 फर्स्‍ट क्‍लास मैच खेलते हुए 616 रन बनाए और 6 वनडे मैचों में 96 रन बनाए। उन्होंने 1994 में क्रिकेट से संन्‍यास लेने के बाद पेशावर की सीनियर और अंडर 19 टीम के कोच बने।

दस महीने पहले भाई की हुई थी मौत 

जाफर पाकिस्‍तान के इंटरनेशनल क्रिकेटर अख्‍तर सरफराज के भाई थे जिनकी मौत 10 महीने पहले ही इसी शहर में हुई थी। वह कैंसर से लड़ रहे थे।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से अब तक 96 की मौत 

पाकिस्‍तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5,716 है और लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं इस महामारी के कारण पाकिस्‍तान में 96 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button