ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
पंजाब

सिविल अस्पताल में जाली डोप टेस्ट रिपोर्ट तैयार करने वाले काबू, आरोपी ने किए बड़े खुलासे

लुधियाना: पुलिस कमिश्नर आई.पी.एस. स्वपन शर्मा के दिशा-निर्देश पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने गलत तत्वों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए सिविल अस्पताल के अंदर लोगों के जाली डोप टेस्ट की रिपोर्ट तैयार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस बारे में पत्रकार सम्मेलन के दौरान जानकारी देते हुए एडीसीपी 1 समीर वर्मा और एसीपी नार्थ कीकर सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना सलेम टाबरी के प्रभारी इंस्पेक्टर हर्षवीर संधू और एल्डिको एस्टेट चौकी के इंचार्ज सुखजिंदर सिंह की पुलिस टीम को मुखबिर खास ने सूचना दी की सिविल अस्पताल में डोप टेस्ट करवाने आए लोगों धोखाधड़ी करके जाली डोप टेस्ट रिपोर्ट तैयार करने वाला एक व्यक्ति कार में सवार होकर भटिया बेट इलाके में आ रहा है।

इसके बाद थाना प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक कार सवार व्यक्ति को शक के आधार पर रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो उस कार में सिविल अस्पताल में डोप टेस्ट के कई दस्तावेज बरामद किए गए। इसके बाद जब पुलिस टीम ने उक्त कार की तलाशी ली तो कार में से दो मोहरे बरामद की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार चालक राम कुमार पुत्र रंजीत कुमार वासी सिविल अस्पताल को गिरफ्तार गया। इसके चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सलेम टाबरी में मामला दर्ज किया गया।

एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि पुलिस ने जब आरोपी से आगे की पूछताछ की तो उक्त आरोपी रामकुमार द्वारा पुलिस के सामने कई अहम खुलासे किए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रामकुमार के एक और साथी अवतार सिंह तारी पुत्र हरमेश राज को भी गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपियों से कई अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। पुलिस उक्त दस्तावेजों की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पुलिस द्वारा उक्त मामले में कई और अहम खुलासे किए जाएंगे जिसका खुलासा पुलिस आने वाले दिनों में कर सकती है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button