छत्तीसगढ़
जगदलपुर: सड़क दुर्घटना में पूर्व पार्षद राखी साव की मौत! मातम में बदली दिवाली की खुशियां, राजनीतिक गलियारों में शोक
जगदलपुर। नगर निगम के प्रतापदेव वार्ड की पूर्व पार्षद राखी साव की सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दिवाली के दूसरे दिन (21 अक्टूबर) सुबह वह मेडिकल कॉलेज से अपने घर की ओर लौट रही थीं, तभी परपा थाना क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में राखी साव की मौके पर ही मौत हो गई।
2015 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पार्षद चुनी गई थीं
बता दें कि राखी साव वर्ष 2015 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पार्षद चुनी गई थीं। करीब डेढ़ वर्ष तक उन्होंने नगर निगम में सक्रिय रूप से जनसेवा की, इसके बाद मेडिकल कॉलेज में नौकरी मिलने पर पार्षद पद त्याग दिया था। वर्तमान में वे वहीं कार्यरत थीं।





