ब्रेकिंग
Giridih Ration Scam Update: दो पहिया वाहनों के नंबर पर मिला राशन ढोने का टेंडर, राजनीतिक हलकों में म... Jharkhand Crime Update: रांची में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर हमला, रंगदारी समेत कई पहलु... Chuttupalu Ghati Accident: ब्रेक फेल होने से कार पर पलटा अनियंत्रित कंटेनर, 2 घंटे चले रेस्क्यू के ब... Delhi Police Controversy: प्रदर्शनों के दौरान वकीलों और नागरिकों की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आप... IMD Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली में भारी बारिश और जलभराव से जनजीवन... MP Administration Update: जबलपुर में अवैध डीजे और तेज साउंड सिस्टम पर पुलिस का शिकंजा, गाड़ियों समेत... Ujjain Police News: पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए उज्जैन में आयोजित हुआ 'योग फॉर मेंटल हे... MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा
दिल्ली/NCR

गाजियाबाद में विकास की रफ्तार तेज! तीन सड़कों का होगा चौड़ीकरण, 40 मार्गों की मरम्मत से सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दिन ब दिन ट्रैफिक की समस्या देखने को मिल रही है. साथ ही यहां वाहनों का इतना आवागमन है कि सड़कों की हालत भी खस्ता होती जा रही है. कई जगह आपको सड़कों पर गड्ढे और धूल-मिट्टी देखने को मिल जाएगी. इसे हादसे होने का भी खतरा बना रहता है. मगर अब इसका समाधान होने जा रहा है. दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को गाजियाबाद में तीन सड़कों के चौड़ीकरण के लिए मंजूरी दे दी है.

पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर की 40 सड़क और संपर्क मार्गों की भी मरम्मत कराई जाएगी. दरअसल, इस बार मॉनसून के कारण गाजियाबाद की कई सड़कें खराब हो गई हैं. मोदीनगर, लोनी और मुरादनगर के संपर्क मार्गों क्षतिग्रस्त है. स्थानीय लोग लोक निर्माण विभाग से सड़कों की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं.

लोक निर्माण विभाग सड़कों की मरम्मत कराएगा.पीडब्ल्यूडी के एक्सईन राजाराम ने बताया- पहले चरण में 40 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है. नवंबर के पहले सप्ताह में सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा. इसके अलावा तीन सड़कों के चौड़ीकरण की मंजूरी भी मिली है. चौड़ीकरण का काम जल्दी शुरू कराया जाएगा. सड़क के चौड़ीकरण होने से लोगों को राहत मिलेगी.

वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा

मोदीनगर, लोनी और मुरादनगर की ज्यादातर सड़कों पर धूल उड़ रही है. इस कारण वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है. प्रदूषण होने से भी लोगों को परेशानी रहती है. उम्मीद है कि सड़कों की मरम्मत के बाद धूल नहीं उड़ेगी. इससे वायु प्रदूषण कम होगा. चलिए जानते हैं किन सड़कों पर काम होगा…

  • एनएच-9 से रोज वैली स्कूल तक की सर्विस रोड.
  • डासना मुख्य मार्ग से इकला-इनायतपुर.
  • तुलसी निकेतन से वजीराबाद रोड के दोनों तरफ जहां यूटर्न हैं, वहां सड़क को चौड़ा किया जाएगा.
  • दुहाई-भिक्कनुपर से रेवड़ा रेवाड़ी तक की सड़क पर काम होगा.

Related Articles

Back to top button