ब्रेकिंग
Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,... Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग...
देश

भारत ने मॉरिशस और सेशेल्स को पहुंचाई हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन दवा, अब UAE ने भी की मांग

भारत ने Covid-19 से निपटने में सहयोग के रूप में माॅरिशस और सेशेल्स को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन दवा की खेप पहुंचाई है। वहीं इसी बीच यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) ने अब भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के लिए मदद मांगी है, जिसपर भारत ने उसे हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया का विशेष कार्गो विमान चार टन जीवनरक्षक दवाएं लेकर सेशेल्स पहुंचा। जबकि माॅरिशस के पोर्ट लुइस हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के विशेष विमान से पांच लाख टेबलेट हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की खेप उतरी जिसे माॅरिशस की उप प्रधानमंत्री लीला देवी लछूमन दूकन ने रिसीव किया।

UAE ने भी मांगी दवा
मलेरिया के इलाज में काम आने वाली हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवाई कोरोना वायरस में भी कारगर साबित होती दिख रही है, जिसके चलते अब UAE ने भ इसकी मांग की है। भारत सरकार इसपर जल्द ही फैसला कर रही है, ऐसे में UAE को जल्द ही इस दवाई की पहली किस्त मिल सकती है। हालांकि, अभी UAE में उस प्रकार की स्थिति नहीं है लेकिन फिर भी पहले से तैयार रहने के लिए उसने दवा मांगी है। बता दें कि भारत ने बीते दिनों हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवाई की सप्लाई पर लगी रोक हटाई थी और उन देशों को देने का वादा किया था, जहां हालात सबसे अधिक खराब हैं। अभी तक भारत ने अमेरिका, जर्मनी, इज़रायल, ब्राजील, नेपाल समेत 13 देशों को ये दवाई दी है।

Related Articles

Back to top button