ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
देश

जमानत पर जेल से रिहा हुए बदमाशों ने जमशेदपुर के कदमा में की फायरिंग

जमशेदपुर। जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर छह में सात बाइक सवार बदमाशों ने शिवनाथ कुमार पर फायरिंग की। संयोगवश गोली युवक को नहीं लगकर एक दीवार में जा धंसी। स्थानीय युवकों की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तबतक आरोपित भाग निकले।

शिवनाथ कुमार की मां अंजली देवी ने बताया कि उनका बेटा घर में था। इस बीच कदमा ग्वाला बस्ती निवासी प्रशांत कुमार उर्फ बिट्टू और बिष्टुपुर के रोड के आउट हाउस निवासी सुमित कुमार और एक अन्य युवक  घर से कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर पैदल ही आए। शिवनाथ के बारे में उसके भतीजे आशीष से पूछताछ की। आशीष ने बताया कि चाचा घर में सोए हैं। इसके बाद सभी घर में घुस गए। शिवनाथ को घर से बाहर बुलाकर ले गए। बहस करने लगे। हाथापाई होने लगी। सुमित ने पिस्तौल निकाला तो शिवनाथ ने पिस्तौल को लेकर छीनाझपटी शुरू कर दी। इस बीच गोली चल गई।

फेसबुक पर कमेंट से गुस्‍से में वारदात

विरोध करने पर आरोपित ईंट-पत्थर चलाने लगे। पथराव से घर के शीशे टूट गए। लोगों की भीड़ जमा होते देख युवक भागकर बाइक की ओर पहुंचे। वहां इनके चार साथी पहले से अलग-अलग चार बाइक पर सवार थे। बाइक स्टार्ट थी। सभी एक साथ भाग निकले। शिवाथ कुमार टेंट हाउस में डेकोरेशन का काम करता है। बिट्टू ग्वाला और सुमित कुमार हाल में ही जेल से रिहा हुए है। बताया जा रहा है कि शिवनाथ कुमार ने प्रशांत कुमार उर्फ बिट्टू ग्वाला पर फेसबुक में कुछ कमेंट किया था, जिसके कारण फायरिंग की घटना हुई। बुधवार शाम पांच बजे हुई घटना के दूसरे दिन भी कोई आरोपित पकड़ा नहीं जा सका है।

Related Articles

Back to top button