ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
खेल

Wimbledon 2019 Men’s Final: रोजर फेडरर को हरा कर नोवाक जोकोविच बने विम्बलडन चैंपियन

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने रविवार रात को रोजर फेडरर को पांच सेट तक चले सबसे लंबे और रोमांचक फाइनल में 7-6 (5), 1-6, 7-6 (4), 4-6, 13-12 (3) से हराकर पांचवी बार विंबलडन के पुरूष एकल खिताब लिया है। मैच चार घंटे 55 मिनट तक चला। फेडरर ने बेहतर खेल दिखाया लेकिन जोकोविच ने तीनों सेट टाईब्रेकर में जीतकर अपना 16वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता। फेडरर और जोकोविच तीसरी बार विंबलडन फाइनल में आमने सामने थे। इससे पहले 2014 और 2015 में भी जोकोविच जीत हासिल करने में सफल रहे थे।

पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सर्विस बचाये रखी। इस दौरान केवल फेडरर को 2-1 के स्कोर पर एक बार ब्रेक प्वाइंट का मौका मिला था लेकिन तब उनका फोरहैंड बाहर चला गया। टाईब्रेकर में फेडरर लगातार चार अंक बनाने के बाद 5-3 से आगे थे लेकिन अगले तीन अवसरों पर उनका फोरहैंड कारगर साबित नहीं हुआ जबकि मैच प्वाइंट पर उन्होंने बैकहैंड बाहर मार दिया जिससे जोकोविच शुरू में बढ़त बनाने में सफल रहे। दूसरे सेट में हालांकि फेडरर शुरू से ही हावी रहे। उन्होंने जोकोविच की शुरुआती दोनों सर्विस तोड़कर 4-0 से बढ़त बना ली।

इसके बाद उन्होंने सातवें गेम में ‘लव’ पर ब्रेक प्वाइंट लिया और मैच को बराबरी पर ला दिया। फेडरर इस सेट में कितने हावी थे इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है। जोकोविच ने पहले सेट में 14 विनर लगाये थे लेकिन दूसरे सेट में केवल दो विनर लगा पाए। जोकोविच तीसरे सेट में भी ब्रेक प्वाइंट लेने के करीब नहीं पहुंचे लेकिन टाईब्रेकर में वह फिर से अव्वल साबित हुए। फेडरर के पास 5-4 के स्कोर पर जोकोविच की सेट पर एक सेट प्वाइंट भी था लेकिन उनका बैकहैंड रिटर्न बाहर चला गया। टाईब्रेकर में जोकोविच ने 5-1 से बढ़त बनाई और फेडरर का फोरहैंड नेट पर लगने से उन्होंने यह सेट अपने नाम किया।

फेडरर चौथे सेट में फिर से हावी हो गए। उन्होंने दो बार जोकोविच की सर्विस तोड़कर 5-2 से बढ़त बनाई लेकिन जब वह सेट के लिए सर्विस कर रहे थे तो पहली बार उन्होंने अपनी सर्विस गंवाई। फेडरर ने हालांकि अपनी सर्विस पर ‘लव’ पर जीत दर्ज करके सेट अपने नाम किया और इस तरह से मैच को निर्णायक सेट तक खींचा। पांचवें और निर्णायक सेट में जोकोविच ने फेडरर की सर्विस तोड़कर 4-2 से बढ़त बनाई लेकिन स्विस खिलाड़ी ने तुरंत ही वापसी की और ब्रेक प्वाइंट लेकर जल्द ही स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया।

View image on TwitterView image on Twitter

Novak Djokovic

@DjokerNole

🏆5️⃣🙏🏼

9,095 people are talking about this
फेडरर ने 15वें गेम में जोकोविच की सर्विस तोड़ने में सफल रहे। इसके बाद उनके पास दो मैच प्वाइंट थे लेकिन सर्बियाई खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और शानदार वापसी करके स्कोर 8-8 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद नए नियमों के अनुसार 12-12 पर टाईब्रेकर हुआ जिसमें फिर से जोकोविच ने बाजी मारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button