ब्रेकिंग
Mathura Janmashtami 2026: 200 किलो चांदी से सजा गर्भगृह, पंचरत्नी पोशाक में दर्शन देंगे लड्डू गोपाल;... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द किया NSA, ₹5 लाख का मुआवजा DM और पुलिस अफसरों से वसूलने का आदेश गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर
देश

आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा: वेंकटेश्वर मंदिर में मची भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत से मचा कोहराम

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ की घटना सामने आई है, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं, कई अन्य घायल हो गए. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पातल में भर्ती कराया है. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया है. मौके पर राहत बचाव का काम जारी है.

श्रीकाकुलम जिले के कासीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के अवसर पर आज सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा होने लगी थी. मंदिर भक्तों से खचाखच भरा हुआ था. इस बीच अचानक वहां भगदड़ मच गई. कई लोग नीचे गिरकर दब गए, जो भी श्रद्धालु नीचे गिरे वह दोबारा उठ नहीं सके. भीड़ उनके ऊपर से भागते हुए गुजर गई. घटना के बाद पूरे मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.

9 श्रद्धालुओं की मौत

लोगों ने जैसे-तैसे खुले स्थानों की तरफ भगाकर अपनी जान बचाई. इसके बाद मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल ने कई अन्य लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, कई घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. इस पूरे हादसे में मृतकों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है.

हादसे पर CM चंद्रबाबू ने जताया दुख

घटना को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वेंकटेश्वर मंदिर मंदिर में हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं. मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. आगे सीएम ने बताया कि मैंने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम इलाज देने और जनप्रतिनिधियों से घटनास्थल का दौरा करने के साथ राहत कार्यों पर निगरानी रखने के लिए कहा है.

Related Articles

Back to top button