ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
खेल

सचिन को ऑस्ट्रेलिया में शॉर्ट पिच गेंद पर हो रही थी दिक्कत, पर निकाल लिया था तोड़ः शॉन पोलाक

नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर शानदार रहा था और हर देश के खिलाफ उनका प्रदर्शन बेजोड़ था। यहां तक की ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ सचिन का रिकॉर्ड देखने लायक है। सचिन ने अपने वक्त में बेहतरीन तेज गेंदबाजों का सामना किया था और दुनिया की कठिन से कठिन पिच पर खेले थे, लेकिन साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शॉन पोलाक ने अब ये दावा किया है कि सचिन तेंदुलकर ने उनसे एक बार कहा था कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई धरती पर शॉर्ट पिच गेंदों का सामना करने में दिक्कत होती है, लेकिन वो विकेटकीपर और स्लिप के उपर से शॉट खेलकर इस गेंद के खिलाफ निपटने में सफल रहे।

पोलाक ने टेस्ट क्रिकेट में 421 विकेट लिए थे जबकि वनडे क्रिकेट में उनके नाम पर 393 विकेट थे। उन्होंने सचिन के बारे में कहा कि उनके खिलाफ मेरी सारी प्लैनिंग फेल हो जाती थी और वो उनके गलती करने का इंतजार करते रहते थे। उन्होंने कहा कि एक वक्त ऐसा भी था खास तौर पर भारतीय उपमहाद्वीप में जब हम सोचते थे कि किया हम इस खिलाड़ी को आउट भी कर पाएंगे या नहीं।

सचिन दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार किए जाते हैं और अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट के सभी पारूपों में मिलाकर कुल 34,357 रन बनाए थे। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 18,426 रन बनाए थे जबकि टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम पर 15,921 रन दर्ज है। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम पर कुल 100 शतक दर्ज है। वनडे में उन्होंने 49 शतक लगाए थे जबकि टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 51 शतकीय पारी खेले थे। सचिन के नाम पर वनडे व टेस्ट में सबसे ज्यादा रन व सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड दर्ज है। हालांकि उन्होंने अपने करियर में सिर्फ एक ही इंटरनेशल टी20 मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

Related Articles

Back to top button