ब्रेकिंग
झारखंड में SIR प्रपत्र भरने की आज आखिरी तारीख! 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; बाहरी मजदूरो... पलामू: पांकी को मिला नया और हाईटेक थाना भवन! विधायक, DIG और SP ने किया उद्घाटन; बेहतर होगी पुलिसिंग रांची सदर अस्पताल में चमत्कार! बिहार की महिला का सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, मिली न... शालीमार-भुज-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव: अब गांधीधाम नहीं, गोपालपुर स्टेशन... कांकेर: रात में चहेतों को खाद बांटने का आरोप; सड़कों पर उतरे किसान, तहसीलदार के आश्वासन के बाद खुला ... सूरजपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! खरीदार बनकर पकड़े 3 तस्कर, बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क जब्त दुर्ग में ट्रैफिक पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, सड़क हादसों को रोकने के लिए नाबालिग वाहन चालकों पर क... जगदलपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध पीडीएस चावल से भरा वाहन जब्त, दूसरे राज्यों में तस्करी क... बीजापुर के भोपालपटनम में मूसलाधार बारिश का कहर, NH-163 का अस्थायी डायवर्जन बहने से यातायात पूरी तरह ... छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी! रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट; जानें तापमान ...
पंजाब

पंजाब में मुफ्त गेहूं को लेकर 2.50 लाख लोगों के लिए चिंता भरी खबर, डिपो होल्डर भी…

जालंधर: पंजाब में मुफ्त गेहूं पाने वाले 2.50 लाख स्मार्ट राशन कार्ड धारकों के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। दरअसल, पुराने स्टाफ़ का तबादला हो गया है और नए स्टाफ को इलाकों की जानकारी नहीं है, जिसके कारण 2.50 लाख राशन कार्ड धारकों को 7 नवंबर तक वितरित की जाने वाली गेहूं अभी गोदामों में ही पड़ा है।

दूसरी ओर, डिपो होल्डर्स भी परेशान हैं क्योंकि जब लोगों को समय पर गेहूं नहीं मिलती, तो लोग झगड़े करने लगते हैं। डिपो होल्डर्स ने बताया कि एक इंस्पेक्टर के पास लगभग 10 से 40 इलाके होते हैं। इन इलाकों के कार्ड धारकों को कितनी गेहूं देनी है, उसके हिसाब से रिलीज़ ऑर्डर जारी किए जाते हैं। स्टाफ़ के तबादले के कारण अब तक न तो रिलीज़ ऑर्डर जारी किए गए हैं और न ही 2.50 लाख कार्ड धारकों की परचियां काटी जा सकीं। डिपो होल्डर्स का कहना है कि ऐसे 2.50 लाख स्मार्ट कार्ड धारक हैं। उन्हें गेहूं वितरित करने के आदेश आए हैं और उससे पहले परचियां काटने के आदेश जारी होते हैं, तो डिपो पर भीड़ लग जाएगी।

ऐसे में अगर लोगों को परचियां नहीं मिलतीं तो परेशानी हो सकती है। इसलिए विभाग को जल्द ही रिलीज़ ऑर्डर जारी करने चाहिए। इस संबंध में फूड कंट्रोल अधिकारी ने बताया कि कुछ आंतरिक कारणों के चलते गेहूं नहीं बांटी जा सकी है और जल्द ही समय पर गेहूं वितरित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

Related Articles

Back to top button