ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
विदेश

US में कोरोना से हालात बेकाबूः 24 घंटे में 4,591 और मौतें, इन देशों का भी बुरा हाल

 दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। विश्व की करीब चार फीसदी आबादी वाला सबसे ताकतवर देश अमेरिका में कोरोना के चलते हो रही मौतों के सारे रिकार्ड टूट रहे हैं । यहां वायरस से हजारों नागरिकों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में पहली बार देश में मृतकों का आंकड़ा 4,500 के पार हो गया, जबकि अब तक कुल 33,268 लोग इस संक्रमण से जान गंवा चुके हैं। दुनिया में हुई कुल मौतों में से 24 फीसदी मौतें अकेले अमेरिका में हो चुकी हैं। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि महामारी का सबसे बुरा दौर बीत चुका है लेकिन जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़े इसकी पुष्टि करते नहीं दिखाई दे रहे हैं।

अभी तक दुनिया में अमेरिका के भीतर संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले उजागर होने पर ट्रंप ने देश में होने वाले सर्वाधिक परीक्षणों का हवाला दिया था, लेकिन तेजी से बढ़ रही मौतों पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की है। बता दें कि पूरी दुनिया में शुक्रवार तक कुल 21,58,076 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 1,50,000 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका में अब तक कुल 6,71,151 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि मात्र पिछले 24 घंटे में 4,591 मौतों के साथ अब तक कुल मृतकों का आंकड़ा 33,000 पार कर गया है। मौतों का आंकड़ा तब है जब ट्रंप के मुताबिक अमेरिका पूरी दुनिया में सबसे तेज व सटीक जांच प्रणाली विकसित कर चुका है।

US में हाथ से निकले हालात
मौजूदा कोरोना संक्रमण ने अमेरिकी स्वास्थ्य प्रणाली की पोल खोल दी है। देश में डॉक्टरों के पास पर्याप्त पीपीई किटें तक नहीं थीं। नतीजतन डॉक्टरों ने एक ही किट कई बार इस्तेमाल की और संक्रमण फैल गया। वक्त रहते अमेरिका में पीपीई और टेस्टिंग किट की सप्लाई तक नहीं हुई, क्योंकि पहले से कोई तैयारी नहीं थी। और जब तक ट्रंप तैयारी करते, या मेडिकल इमरजेंसी की घोषणा करते, हालात हाथ से निकल गए।

यूरोप में अब तक 90 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
कोरोना महामारी से बुरी तरह जूझ रहे यूरोप में अब तक 90 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। जबकि सिर्फ दस दिनों में ही संक्रमित लोगों का आंकड़ा दोगुना होकर दस लाख पार हो गया है। सबसे बुरा हाल इटली का है, जहां मरने वालों की संख्या बाईस हजार का आंकड़ा पार कर 22,745 हो गई है। देश में संक्रमित लोगों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1,68,941 हो गया है। जर्मनी में संक्रमितों की संख्या 1,33,830 हो गई है जबकि रॉबर्ट कोच के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,380 मामले सामने आए हैं। देश में एक दिन में 299 लोगों की मौत के साथ कुल मृतकों का आंकड़ा 3,868 हो गया है। स्पेन में पिछले 24 घंटों में 585 लोगों की मौत के साथ कुल मृतक संख्या 19,500 पर पहुंच गई है

ब्रिटेन में 24 घंटे में 861 मौतें
ब्रिटेन में एक दिन में कोरोना वायरस से मौतों की संख्या में 861 की वृद्धि के साथ कुल मौतें 14,576 हो गई। हालात काबू में नहीं हैं और मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ के निदेशक एंथनी कोस्टेलो ने कहा कि प्रकोप की पहली लहर खत्म होने तक देश में 40,000 मौतें हो सकती हैं। जबकि सरकार ने देश में 7 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है।

बांग्लादेश सरकार ने पूरे देश को खतरे में बताया
बांग्लादेश सरकार ने घोषणा की है कि पूरा देश कोविड-19 के खतरे से जूझ रहा है क्योंकि महामारी देश के अनेक हिस्सों तक फैल गई है। बांग्लादेश में शुक्रवार को एक दिन में मौत के सर्वाधिक मामले सामने आए और 15 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 75 पहुंच गई है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने एक आदेश के तहत पूरे देश को जोखिम पूर्ण क्षेत्र घोषित किया है।

ईरान में कुल 4,958 लोगों ने गंवाई जान
ईरान में 24 घंटों में 89 लोगों की मौत के साथ महामारी से मौत का आंकड़ा कुल 4,958 तक पहुंच गया। ईरान में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस से मौतों का आंकड़ा दो अंकों में रहा। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 4,958 लोगों की मौत हुई है। यह लगातार छठा दिन है जब पश्चिमी एशियाई देश के आधिकारिक आंकड़ों में कोरोना वायरस से दैनिक मौतों में कमी आई है।

Related Articles

Back to top button