ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
मध्यप्रदेश

धार जिले के बदनावर में ट्राले ने बस को मारी टक्कर 8 यात्री हुए घायल

बदनावर, धार। लेबड़ नयागांव फोरलेन पर ग्राम मुलथान के पास रविवार सुबह 7 बजे तेज रफ्तार ट्राले ने आगे चल रही बस को साइड से टक्कर मार दी। जिसमें 8 यात्री घायल हो गए। स्लीपर कोच यात्री बस नंबर एआर 06 बी 2929 जोधपुर से हैदराबाद जा रही थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आए ट्राला नं आरजे 47 जीए 3335 ने ड्राइवर साइड से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बस की बाडी निकल गई और साइड से बैठे यात्री घायल हो गए। ट्राले से निकली सीमेंट से यात्री और उनका सामान लथपथ हो गया।

6 लोगों को हुए फैक्चर

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस एवं जननी एक्सप्रेस से घायलों को इलाज के लिए सिविल हास्पिटल बदनावर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार हुआ। 8 घायलों में से 6 को फैक्चर हुए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल हैं।

ये यात्री हुए घायल

घायलों के नाम शंकर पुत्र नारायण चौधरी जालौर, दिनेश पुत्र दीपाराम ब्राह्मण भीकमपुर, लालसिंह पुत्र शेरसिंह राजपूत जोधपुर, ओमप्रकाश पुत्र लिखमाराम हैदराबाद, कुलदीप पुत्र प्रहलाद जैतरण राजस्थान, देवराम पुत्र बाबूलाल सिरवी पाली, गौतमचंद पुत्र रत्नाकर परिहार हैदराबाद व प्रतिभा पत्नी जयचंद जैन हैदराबाद बताए गए हैं। हादसे के समय अधिकांश यात्री सोए हुए थे। उन्हें पता नहीं चला कि दुर्घटना कैसे हुई।

टक्कर से बस की एक साइड की बाडी निकली

सूचना मिलते ही टीआई विश्वदीपसिंह परिहार भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए तथा जानकारी लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि यात्री बस को पीछे से आए ट्राले ने टक्कर मारी। जिससे बस की एक साइड की बाडी निकल गई तथा सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गया। इससे यात्रियों को चोटें आई। बाद में ट्राला जप्त कर लिया गया। अभी बस चालक व परिचालक का पता नहीं चला है। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button