ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
देश

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर नमाज का वीडियो वायरल! BJP ने कांग्रेस सरकार को घेरा, पूछा- ‘सार्वजनिक स्थान पर प्रार्थना की परमिशन किसने दी?’

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नमाज़ अदा करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पर कर्नाटक बीजेपी ने परिसर में नमाज अदा किए जाने की आलोचना की. बीजेपी की तरफ से सवाल पूछा गया कि कि बड़ी सुरक्षा वाले एरिया में इस तरह की हरकत की इजाजत कैसे दी गई? पार्टी प्रवक्ता विजय प्रसाद ने मंजूरी को लेकर कांग्रेस के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और आईटी मंत्री प्रियांक खरगे से भी स्पष्टीकरण मांगा है. बीजेपी नेता विजय प्रसाद के मुताबिक, ये नमाज एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 (T2) के अंदर अदा की गई.

बीजेपी नेता ने सवाल पूछा कि क्या इन लोगों ने एयरपोर्ट पर नमाज़ पढ़ने के लिए पूर्व अनुमति ली थी? उन्होंने आगे कहा कि ऐसा क्यों है कि जब आरएसएस संबंधित अधिकारियों से अनुमति लेकर पाठ संचलन करता है, तो सरकार आपत्ति जताती है, लेकिन जिस सार्वजनिक जगह पर ऐसा करने पर रोक है वहां पर अगर कुछ ऐसा होता हो तो इन गतिविधियों पर आंखें मूंद लेती है? उन्होंने घटना की एक तस्वीर और वीडियो शेयर किया और पूछा कि क्या यह इतने संवेदनशील क्षेत्र में गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय नहीं है? ये दोहरे मापदंड क्यों? क्या ये स्वीकार किया जाना चाहिए?

बीजेपी नेता ने कहा कि बेंगलुरु हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है. लेकिन, पुलिस या किसी दूसरे व्यक्ति ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की. यह कांग्रेस सरकार के दोहरे रवैये को दिखाता है. यह समुदाय के एक वर्ग का साफ तौर पर तुष्टिकरण है.

सीएम सिद्धारमैया ने क्या कहा?

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 9 नवंबर 2025 को ये साफ किया कि उनकी सरकार का हालिया आदेश, जिसमें प्राइवेट संगठनों को सार्वजनिक स्थानों (जैसे स्कूल, कॉलेज या सरकारी परिसरों) पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पहले अनुमति लेनी पड़ती है. ये नियम केवल RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के खिलाफ नहीं है.

उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमने आदेश में कहीं भी आरएसएस का विशेष रूप से जिक्र नहीं किया है. किसी भी संगठन को कोई भी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिला अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी. अगर वे यह मान लें कि यह आरएसएस के बारे में है, तो हम क्या कर सकते हैं?

Related Articles

Back to top button