ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...
विदेश

भारतवंशी नोबेल विजेता वैज्ञानिक ब्रिटिश कोरोना एक्सपर्ट ग्रुप के अध्यक्ष नियुक्त

लंदन: ब्रिटेन में भारतवंशी मूल के वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर वेंकी रामकृष्णन (67) को कोरोना एक्सपर्ट ग्रुप की एक उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। यह समिति विश्वभर से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण करके कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने और इस महामारी के दूरगामी समाधान की खोज करेगी। प्रोफेसर रामकृष्णन विश्व की सबसे पुरानी स्वतंत्र वैज्ञानिक अकादमी ‘द रॉयल सोसाइटी’ के अध्यक्ष भी हैं। द रॉयल सोसाइटी ने शुक्रवार को कहा कि आंकड़ों के विश्लेषण की नई तकनीक से ब्रिटेन में कोरोना वायरस के संकट से निपटने की क्षमता में तेजी आएगी।

बता दें कि रामकृष्णन का जन्म तमिलनाडु में हुआ था। उन्हें दो अन्य वैज्ञानिकों के साथ 2009 में रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। रॉयल सोसाइटी ने बताया कि ‘डेटा इवैल्यूएशन एंड लर्निंग फॉर वायरल एपिडेमिक्स’ (DELVE) नामक समूह स्थापित किया गया है जिससे विभिन्न देशों में महामारी से लड़ने के लिए किए गए उपायों का विश्लेषण किया जाएगा। ब्रिटेन की सरकार ने इस प्रयास का स्वागत किया है।

 DELVE द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों का विश्लेषण कर कोरोना वायरसकी रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों और रणनीति से जन स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक पक्षों पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन किया जाएगा। वेंकी रामकृष्णन के अलावा 14 सदस्यीय समिति में उनकी बहन ललिता रामकृष्णन भी शामिल हैं, जो कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में संक्रामक रोग और प्रतिरोधक क्षमता सबंधी विषयों की प्राध्यापिका हैं।

Related Articles

Back to top button