ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
दिल्ली/NCR

दिल्ली ब्लास्ट का सीधा PAK कनेक्शन! फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर शाहीना निकली जैश-ए-मोहम्मद की आतंकी, बड़ा खुलासा

दिल्ली धमाके के सुराग उस फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ते दिख रहे हैं, जिसे कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा से लखनऊ तक चलाए गए ऑपरेशन में उजागर किया था. कार्रवाई में फरीदाबाद से डॉक्टर मुजम्मिल शकील और लखनऊ से महिला डॉक्टर शाहीना शाहिद को गिरफ्तार किया गया.

अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि डॉ. शाहीना शाहिद सिर्फ एक सामान्य डॉक्टर नहीं, बल्कि जैश-ए-मोहम्मद के महिला विंग जमात उल मोमिनात की भारत में कमांडर थी. सूत्रों के अनुसार, इस संगठन की पाकिस्तान में हेड सादिया अजहर है जो मसूद अजहर की बहन और कंधार हाईजैक केस के मास्टरमाइंड यूसुफ अजहर की पत्नी है. यानि, फरीदाबाद से गिरफ्तार यह डॉक्टर सीधे जैश के आतंकी परिवार से जुड़ी थी. अब एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या दिल्ली ब्लास्ट इसी नेटवर्क की अगली कड़ी था.

दिल्ली ब्लास्ट का फरीदाबाद कनेक्शन

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार में सोमवार शाम 6.52 बजे धमाका हुआ था. इसमें 2 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई. ब्लास्ट से ठीक पहले का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक सफेद I-20 कार पार्किंग से निकलती दिख रही है. इसमें आतंकी डॉ. मोहम्मद उमर के होने का शक है. पुलिस का कहना है कि उमर फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा हो सकता है. पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से लखनऊ तक अभियान चलाकर 2900kg विस्फोटक (संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट) जब्त किया था. इस कार्रवाई में फरीदाबाद से डॉक्टर मुजम्मिल शकील और लखनऊ से महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया गया था.

लखनऊ कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता

जांच में यह भी सामने आया कि शाहीना के लखनऊ से पुराने पारिवारिक रिश्ते रहे हैं. उसके दादा-दादी लालबाग इलाके में रहते थे और बचपन में वह कई बार लखनऊ आ चुकी थी. भले ही इस लिंक की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

एमबीबीएस स्टूडेंट से खुला बड़ा राज़

पूरी साजिश का खुलासा तब हुआ जब 30 अक्टूबर को फरीदाबाद के धौज इलाके से अल-फलाह यूनिवर्सिटी के एमबीबीएस छात्र डॉ. मुज्जमिल अहमद को STF ने गिरफ्तार किया. उसके घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ. पूछताछ में मुज्जमिल ने शाहीना शाहिद का नाम लिया. और जब जांच में उसकी लक्ज़री कार से AK-47 राइफल और कई मैगजीन मिलीं तो पुलिस हैरान रह गई, क्योंकि उस कार की आरसी डॉक्टर शाहीना के नाम पर थी. शाहीना एक प्रतिष्ठित अस्पताल में प्रैक्टिस करती थीं, जिससे उस पर किसी को शक नहीं हुआ. अब एजेंसियां उनके कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजेक्शन और सोशल मीडिया चैट्स की गहन जांच कर रही हैं.

Related Articles

Back to top button