ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
खेल

शुरुआती कोराबार में 400 अंक से अधिक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 16,800 के पार

वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ा। 

इस दौरान सेंसेक्स 56,527.81 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने के बाद खबर लिखे जाने तक 376.65 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 56,501.37 पर था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 100.95 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 16,806.15 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी टाइटन में हुई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एमएंडएम, मारुति, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 175.62 अंक या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 56,124.72 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 68.30 अंक या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 16,705.20 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 778.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत बढ़कर 72.96 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Related Articles

Back to top button