ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
पंजाब

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तस्वीर सांझा कर पंजाबी ड्राइवरों को दिया सख्त संदेश

 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर पंजाबी ट्रक ड्राइवरों को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने एक तस्वीर सांझा की है जिसमें बताया गया कि 7,200 से अधिक पंजाबी ट्रक ड्राइवर अंग्रेज़ी परीक्षा में फेल हो गए और उन्हें “आउट ऑफ सर्विस” कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन (DOT) की ओर से व्यावसायिक ट्रक ड्राइवरों के लिए अंग्रेज़ी भाषा की अनिवार्य योग्यता संबंधी फेडरल नियम सख्ती से लागू करने के बाद हज़ारों ड्राइवरों की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2025 तक 7,200 से अधिक वाणिज्यिक ट्रक ड्राइवरों को “आउट ऑफ सर्विस” कर दिया गया है क्योंकि वे रोडसाइड इंग्लिश लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी (ELP) टेस्ट पास नहीं कर सके। यह कार्रवाई उस समय शुरू हुई जब भारतीय मूल के कुछ ड्राइवरों से जुड़े कई घातक हादसों ने अमेरिकी हाईवे सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए।

ट्रकिंग एसोसिएशनों ने संघीय सरकार से अपील की है कि भाषा परीक्षा को निष्पक्ष और समान मानकों पर आधारित बनाया जाए, ताकि अनुभवी ड्राइवर बिना अनावश्यक रुकावटों के अपना काम जारी रख सकें।

Related Articles

Back to top button