ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
पंजाब

तरनतारन में जीत के बाद AAP का पहला बयान, जानें क्या बोले अमन अरोड़ा

 तरनतारन उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी का पहला बयान सामने आया है। चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रमुख अमन अरोड़ा ने कहा कि जिले के लोगों ने विपक्षी पार्टियों को नकारकर आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वड़िंग द्वारा दलित समुदाय के खिलाफ की गई आपत्तिजनक बयानबाज़ी के बाद लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब और पंजाबियों को नुक़सान पहुँचाने वाली भाजपा को भी जिले की जनता ने करारा जवाब दिया है। आज यह साफ़ हो गया है कि आम आदमी पार्टी हर मज़हब, हर धर्म और हर वर्ग की पहली पसंद बन चुकी है।

अमन अरोड़ा ने दावा किया कि पिछले साढ़े तीन सालों में किए गए कामों ने लोगों का दिल जीता है। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव 2027 के विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल है और फाइनल भी आम आदमी पार्टी ही बड़े अंतर से जीतेगी। उनके मुताबिक आने वाले डेढ़ साल में भी पार्टी इसी तरह पंजाब की सेवा करती रहेगी और 2027 के चुनावों में फिर से अपना परचम लहराएगी।

Related Articles

Back to top button