ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
पंजाब

साइबर क्राइम की कार्रवाई, विधायक की छवि खराब करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जालंधर/होशियारपुर : होशियारपुर जिला पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े एक अहम मामले का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एस.एस.पी. संदीप मलिक के नेतृत्व एस.पी.(तफ्तीश) परमिंदर सिंह और डी.एस.पी. सिटी देव दत्त के मार्गदर्शन में की गई। थाना सिटी होशियारपुर के प्रभारी एस.आई. किरण सिंह व उनकी टीम ने इस ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य आरोपी की पहचान रजिंदर सिंह परमार, पुत्र दीदार सिंह, निवासी मकान नंबर 378, वार्ड नंबर 14, निकट नारद अस्पताल, होशियारपुर, के रूप में की गई। उक्त आरोपी पर फर्जी फेसबुक आई.डी. बनाकर होशियारपुर के विधायक की छवि खराब करने का आरोप है।

Related Articles

पुलिस ने 15 नवंबर आरोपी रजिंदर परमार को पूछताछ के पश्चात गिरफ्तार कर लिया था और आज पुलिस ने अदालत से आरोपी का दो दिन का रिमांड प्राप्त किया है, ताकि फर्जी आईडी बनाने, पोस्ट करने और संभावित सह-अपराधियों के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके। अधिकारियों के अनुसार, जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

गौरतलब है कि थाना साइबर क्राइम, जिला होशियारपुर में दर्ज एफ.आई.आर. संख्या 11/2025 (10 अक्तूबर 2025) के अनुसार, शिकायतकर्ता धीरज शर्मा उर्फ सन्नी, निवासी हरी नगर, ने पुलिस को सूचित किया था कि अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक पर ‘राजा ठाकुर’ और ‘विजय डडवाल’ नाम से फर्जी आई.डी. बनाकर उनके चाचा राजेश्वर दयाल उर्फ बब्बी, विधायक ब्रम शंकर जिम्पा तथा बिंदू शर्मा को निशाना बनाया। आरोपी की ओर से अपमानजनक टिप्पणियां, भद्दी पोस्टें और एडिट की हुई आपत्तिजनक तस्वीरें सांझा कर उनकी राजनीतिक छवि खराब करने का प्रयास किया गया।

मामले में बी.एन.एस. की धाराएं 338, 336(3), 336(4), 340(2), 356(2), 351(2) तथा आई.टी. एक्ट की धारा 61(2), 66(ष्ट), 66(ष्ठ) लगाई गई है। जिला पुलिस ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करने, बिना सत्यापन किसी भी सामग्री को आगे न बढ़ाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button