ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
धार्मिक

विनायक चतुर्थी 24 नवंबर: इस शुभ मुहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, गणपति को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये 5 उपाय

Vinayaka Chaturthi Upay: मार्गशीर्ष मास की विनायक चतुर्थी को कृच्छ्र चतुर्थी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन गणेश जी के निमित व्रत करने से सफलता व सिद्धि की प्राप्ति होती है. इस बार यह विनायक चतुर्थी 24 नवंबर को मनाई जाएगी. अगर आप इस दिन भगवान गणेश को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ आसान उपाय जरूर अपनाने चाहिए. आइए हम आपको बताताते हैं कि आप इस दिन पर किस तरह गणेश जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं.

गणेश जी को कैसे प्रसन्न करें?

मोदक और लड्डू गणेश जी को सबसे प्रिय हैं. ऐसे में विनायक चतुर्थी पर उन्हें मोदक और लड्डू जरूर चढ़ाएं. इसके अलावा, आप उन्हें मौसमी फल, पान, सुपारी और इलायची भी अर्पित कर सकते हैं.

गणेश जी को लाल रंग के फूल, जैसे गुड़हल, विशेष रूप से प्रिय हैं. विनायक चतुर्थी पर बप्पा की आराधना करने के लिए उन्हें ये फूल जरूर अर्पित करें.

विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा में उन्हें दूर्वा (दूब) अर्पित करें. इसके साथ ही, आप केसरिया चंदन, सिंदूर और चावल (टूटे हुए नहीं) भी चढ़ाएं.

विनायक चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा के दौरान ‘ॐ गं गणपतये नमः’ जैसे मंत्रों का जाप करें. साथ ही, गणेश चालीसा या गणेश स्तोत्र का पाठ करना भी फलदायी माना गया है.

गणेश जी के मंत्र

श्री गणेशाय नम:

क्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ । निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥

ऊं गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा

ॐ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥

ऊ गं गणपतये नमः

Related Articles

Back to top button