ब्रेकिंग
Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द...
टेक्नोलॉजी

फोन नहीं, अब लैपटॉप से भेजिए Live Location! गूगल ला रहा है ये खास और जबरदस्त सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

स्मार्टफोन में आपने लाइव लोकेशन या करेंट लोकेशन खूब शेयर किए होंगे. अब लैपटॉप के लिए भी यह सुविधा मिलने वाली है. Google अब अपने Chrome ब्राउजर में ऐसा फीचर टेस्ट कर रहा है जिससे यूजर्स फोन ही नहीं बल्कि लैपटॉप से भी वेबसाइट्स के साथ Approximate Location शेयर कर सकेंगे. इसका मतलब कि वेबसाइट्स को आपकी सटीक GPS लोकेशन नहीं बल्कि सिर्फ एक अनुमानित एरिया मिलेगा, जिससे प्राइवेसी और कंट्रोल दोनों बढ़ जाएंगे. यह फीचर Android के Chrome वर्जन में A/B टेस्टिंग के तहत दिखाई दे रहा है और जल्द ही सभी डिवाइसेस में रोलआउट होने की उम्मीद है. साथ ही Chrome को नया Material 3 आधारित डिजाइन अपडेट भी मिल रहा है.

Chrome में आ रहा नया Approximate Location फीचर

Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, Chrome for Android वर्जन 142.0.7444.171 में एक नया Approximate Location (अनुमानित स्थान) विकल्प दिखाई दिया है. इसका काम है वेबसाइट्स को आपकी सटीक GPS लोकेशन देने के बजाय सिर्फ आपके क्षेत्र या आसपास का लोकेशन एरिया दिखाना. इससे ऐसी साइट्स जिन्हें सिर्फ broad location चाहिए, वे अनावश्यक प्रीसाइज डेटा नहीं ले पाएंगी. वहीं ऐसी साइट्स जिन्हें मैप नेविगेशन या लोकेशन-आधारित सर्विस चाहिए, वे प्रीसाइज लोकेशन का अनुरोध अलग से कर सकेंगी.

कैसे काम करेगा नया लोकेशन टॉगल

नई सेटिंग के बाद Chrome ऐप-लेवल पर तो प्रीसाइज लोकेशन एक्सेस रखता है, लेकिन यूजर वेबसाइट-लेवल पर Approximate Location चुन सकता है. यानी Chrome तय नहीं करेगा, बल्कि यूजर खुद चुनेंगे कि कौनसी साइट को कितना डेटा देना है. रिपोर्ट में बताया गया कि इस फीचर को अभी A/B टेस्टिंग में रखा गया है, यानी सभी फोन में यह तुरंत उपलब्ध नहीं होगा. इसे क्रोम की एक्सपेरिमेंटल सेटिंग chrome://flags के जरिए पहले इनेबल भी किया जा सकता है.

नया Material 3 डिजाइन अपग्रेड भी मिलेगा

लोकेशन फीचर के साथ क्रोम में विजुअल रिफ्रेश भी शुरू हो गया है, जो वर्जन 141 से अधिक डिवाइसेस पर पहुंच चुका है. नया अपडेट गूगल के Material 3 Expressive डिजाइन पर आधारित है, जिसमें तीन-डॉट मेन्यू, बुकमार्क आइकन और इंटरफेस में subtle लेकिन noticeable बदलाव किए गए हैं. इससे Chrome को अधिक मॉडर्न, साफ-सुथरा और उपयोग में आसान बनाया गया है.

Related Articles

Back to top button