ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
हरियाणा

धान घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 6 मार्केट कमेटी सचिव पर चार्जशीट, इस जिले में हुआ था घोटाला

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले में धान घोटाले का मामला गहराता जा रहा है। जांच के दौरान अनियमितताओं के संकेत मिलने पर जिले की 6 मार्केट कमेटियों के सचिवों को चार्जशीट कर दिया गया है। इनमें थानेसर के हरजीत सिंह, पिहोवा के बलवान सिंह, शाहाबाद के कृष्ण मलिक, पिपली के गुरमीत सिंह, इस्माइलाबाद के चंद्र सिंह और लाडवा के संत कुमार शामिल हैं।

जांच टीम ने SP कुरुक्षेत्र को इन कमेटियों के IP एड्रेस की साइबर सेल से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही DFSC विभाग से गेट पास रिकॉर्ड, डेटा, गेट कीपर आईडी और लॉगिन विवरण मांगा गया है।

सचिवों पर आरोप है कि उन्होंने मिलर्स को अवैध रूप से गेट पास जारी करने के लिए अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करवाए। किसानों ने भी फर्जी गेट पास बनने की शिकायतें सरकार और प्रशासन तक पहुंचाई थीं।

इस मामले में इस्माइलाबाद के पूर्व सचिव चंद्र सिंह का कहना है कि जांच में IP एड्रेस को लेकर कार्यवाही हुई है, लेकिन पासवर्ड साझा करने का आरोप निराधार है। उनका कहना है कि सीजन में सिस्टम फेल होने पर कई बार मोबाइल से गेट पास जारी किए जाते हैं। मामले की आगे की जांच जारी है और प्रशासन आधिकारिक बयान देने से बच रहा है।

Related Articles

Back to top button