ब्रेकिंग
North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5...
देश

बंद पड़ी जेट एयरवेज पर सरकार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘समस्या को हम सुलझा सकते हैं’

नई दिल्लीः बंद हो चुकी जेट एयरवेज लिमिटेड की समस्या पर अब नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान सामने आया है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ने जेट एयरवेज की समस्याओं को सुलझा लेने का भरोसा जताया। पिछले महीने दोबारा सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार की तरफ से कर्ज में डूबी संकटग्रस्ट कैरियर को लेकर आया यह पहला बयान है।

नई दिल्ली में एक कॉन्फ्रेंस से इतर जेट पर की समस्या पर पुरी ने कहा, ‘हमें विश्वास है कि हम अब बंद हो चुकी कैरियर की समस्या को सुलझा सकते हैं।’ भारी कर्ज और बढ़ती कीमतों की प्रतिस्पर्धा के चलते कभी देश की सबसे बड़ी प्राइवेट-सेक्टर एयरलाइन रही जेट एयरवेज को अप्रैल में अपनी सेवाएं रोकनी पड़ी थीं। जेट के बंद होने के बाद कंपनी के हजारों कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। इसके अलावा, देशभर में एयरलाइन इंडस्ट्री में हवाई किराए भी बढ़ गए।

अब पिछले कई दिनों से एयरलाइन और इसके कर्जदाता नए इन्वेस्टर्स की तलाश कर रहे हैं, जबकि कर्मचारी संघ सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग कर रही हैं। हालांकि, सरकार चुनाव में जीत के बाद से ही इस मुद्दे पर चुप रही है।

बता दें कि हरदीप पुरी ने ऐसे समय में कार्यभार संभाला है जबकि भारतीय एविएशन इंडस्ट्री के बुरे दौर से गुजर रही है। पिछले साल, घाटे में चल रही सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया लिमिटेड के लिए भी कोई खरीदार तलाशने में सरकार विफल रही थी। पुरी ने कहा, ‘हमने पिछले समय में सिविल एविएशन में कई गलतियां की हैं, जिन्हें अब सुधारने की जरूरत है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button