ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Controversy: दान घोटाले के आरोपों पर नृपेंद्र मिश्रा का बड़ा खुलासा; कहा- 'निगरान... Raipur NEET Prep: पेपर लीक विवाद के बाद रायपुर प्रशासन अलर्ट; परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थ... PM Modi-Trump Meeting: दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की प्रधानमंत्री की विदेश नीति की सराहना; 'वैश्विक मं... Hasdeo Bango Dam News: कोरबा में हसदेव बांगो बांध का जलस्तर बढ़ा; समय से पहले 56% भर चुका है बांध, नि... Chhattisgarh Electricity Protest: बालोद में बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन; पूर्व विधायक अ... Chhattisgarh Electricity Protest: कांकेर में कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला; बिजली दरों में 5वीं बार ... Police Constable Suspended: धमतरी एसपी की सख्त कार्रवाई; अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी को किया ... Koriya Triple Murder Case: कोरिया नरसंहार पर गरमाई सियासत; विधायक संगीता सिन्हा ने कानून-व्यवस्था पर... Chhattisgarh Electricity Protest: बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल; साय सरकार प... Korba Rojgar Mela: 641 पदों के लिए रोजगार मेला आयोजित; युवाओं की कम भागीदारी ने बढ़ाई चिंता
मध्यप्रदेश

17 दिसंबर को सर्दी के सबसे बड़े पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री, ठंड से कांप उठेगा मध्य प्रदेश

भोपाल: दिसंबर माह में सर्दी अपने तीखे तेवर दिखा रही है. रात में सर्द हवा की वजह से राजधानी भोपाल सहित डेढ़ दर्जन शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है. राजधानी भोपाल में पिछले 25 बार बाद यह पहला मौका है जब दिसंबर माह में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम रहा है. हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक कड़ाके की सर्दी से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. 18 दिसंबर के बाद रात के तापमान के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आने के आसार है.

सर्दियों का पहला बड़ा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 17 दिसंबर को हिमालयी राज्यों में प्रवेश कर सकता है. इसके वजह से पहाड़ी राज्यों में हिमाचल, लद्दाख, कश्मीर में अच्छी बर्फवारी होगी. इसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई देगा. हालांकि अभी तीन दिन कोल्ड वेव से राहत रहेगी.

अगले तीन दिन तक सर्द हवाओं से राहत
मौसम विभाग की सीनियर मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन के मुताबिक, ”अभी पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान एवं निकटवर्ती क्षेत्र में मध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर टिका हुआ है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है. इसकी वजह से बादल, बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं बनती दिखाई दे रही हैं. हालांकि इसकी वजह से अभी सर्दीली हवाएं थोड़ी कमजोर हुई हैं और अगले तीन दिनों तक प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में शीतलहर की संभावना नहीं है.”

18 दिसंबर से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 17 दिसंबर से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना दिखाई दे रही है. बर्फीली हवाएं इसके बाद मध्य प्रदेश पहुंचेगी. इससे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का एक और दौर शुरू होगा. इस दौरान रात के तापमान के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.

21 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे
उधर प्रदेश के 21 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है. प्रदेश के पचमढ़ी के बाद राजगढ़ में सबसे कम तापमान 5.6 रिकॉर्ड किया गया, जबकि पचमढ़ी का तापमान 5.2 डिग्री रहा. राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. पिछले दिनों के मुकाबले न्यूनतम तापमान में थोड़ी राहत मिली है. ग्वालियर में 9.8 डिग्री, इंदौर में 6.4 डिग्री, रायसेन में 8.4 डिग्री, उज्जैन में 9.8 डिग्री, दमोह में 9 डिग्री, जबलपुर में 9.4 डिग्री, खजुराहो में 8.2, मंडला में 8.5, नरसिंहपुर में 9 डिग्री, रीवा में 7.3 डिग्री, सतना में 9.6, टीकमगढ़ में 9 डिग्री, उमरिया में 7.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.

Related Articles

Back to top button