ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु... MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई ... Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का न... MP High Court on Missing Case: "अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती"; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट... Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड... Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का ह... Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के... Jabalpur Accident: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने के चक्कर में गई जा...
छत्तीसगढ़

नेशनल हेराल्ड मामला: ईडी को झटका, कांग्रेस ने रायपुर में भाजपा कार्यालय का किया घेराव

रायपुर: नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली कोर्ट के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट खारिज किए जाने के बाद कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन तेज कर दिया है. इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर का घेराव किया. प्रदर्शन में एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए.

अदालत के फैसले के बाद कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

नेशनल हेराल्ड प्रकरण में अदालत के निर्णय को कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक और नैतिक जीत बताया. पार्टी का कहना है कि इस फैसले ने भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को उजागर कर दिया है, जिसके खिलाफ कांग्रेस सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी.

दीपक बैज का हमला: भाजपा का षड्यंत्र हुआ बेनकाब

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा का षड्यंत्र पूरी तरह सामने आ गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र पर हमले और विपक्ष को दबाने की राजनीति के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया. बैज ने कहा कि एजेंसियों का दुरुपयोग कर एक दशक तक कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई, लेकिन अदालत के फैसले ने सच्चाई सामने ला दी है.

ईडी को कोर्ट की फटकार, मनी लॉन्ड्रिंग का मामला नहीं

दीपक बैज ने कहा कि अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित किसी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं बनता, इसे भाजपा की राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए कांग्रेस ने “सत्यमेव जयते” के संकल्प को दोहराया.

भूपेश बघेल का बयान: डरने वाली नहीं है कांग्रेस

एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अदालत के फैसले ने यह साफ कर दिया है कि मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी आवाजों को कुचलने के लिए कर रही है. उन्होंने भाजपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस इन हथकंडों से डरने वाली नहीं है और भारतीय संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार है.

लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट कांग्रेस

भूपेश बघेल ने कहा कि एजेंसियों के दुरुपयोग और विपक्ष को डराने की राजनीति के खिलाफ पार्टी पूरी तरह एकजुट है. रायपुर में भाजपा कार्यालय के घेराव के जरिए कांग्रेस ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा.

Related Articles

Back to top button