ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
टेक्नोलॉजी

Redmi Note 15 5G की कीमत का हुआ खुलासा! लॉन्च से पहले लीक हुए दाम, क्या 22,999 रुपये में ये बनेगा नया बजट किंग?

जनवरी में ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं. 6 जनवरी को Redmi Note 15 5G के ऑफिशियल लॉन्च से पहले इस फोन से जुड़ी नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं, अब हाल ही में एक टिप्स्टर ने इस फोन की कीमत, रैम और स्टोरेज से जुड़ी डिटेल्स को लीक किया है. ग्लोबल मार्केट की तुलना रेडमी के इस फोन को भारतीय बाजार में कम कीमत में उतारे जाने की उम्मीद है.

Redmi Note 15 5G Price in India (लीक)

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए इस अपकमिंग फोन की कीमत, रैम और स्टोरेज से जुड़ी जानकारी को लीक किया है. पोस्ट के अनुसार, इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22999 रुपए होगी. इसके अलावा 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 24999 रुपए में उतारा जा सकता है. ये केवल संभावित कीमत है, सटीक कीमत का खुलासा लॉन्च इवेंट वाले दिन होगा.

ग्लोबल मॉडल की तुलना में, Redmi Note 15 5G की कीमत भारत में कम हो सकती है. दिसंबर के शुरुआत में Redmi Note 15 5G को पोलैंड में PLN 1199 (लगभग Rs. 30,000) की शुरुआती कीमत में उतारा गया था, ये दाम इस फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट का है.

Redmi Note 15 5G Specifications (कंफर्म)

इस रेडमी फोन के लिए अमेजन पर अलग से माइक्रोसाइट भी बनाई है जिससे फोन में मिलने वाले कुछ खास फीचर्स लॉन्च से पहले ही कंफर्म हो गए हैं. माइक्रोसाइट से पता चल है कि ये फोन स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 3 प्रोसेसर, 5520 एमएएच की दमदार बैटरी, 45 वॉट फास्ट चार्जिंग, 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस, 6.7 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ उतारा जाएगा.

अमेजन पर लिस्टिंग इस बात का भी संकेत देती है कि ऑफिशियल लॉन्च के बाद रेडमी का ये फोन शाओमी की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम के अलावा इस फोन को अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

Related Articles

Back to top button