ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
उत्तरप्रदेश

इटावा में शौचालय के सेप्टिक टैंक में गिरा सफाईकर्मी का 3 साल का बच्चा, दर्दनाक मौत; सदमे में परिवार

इटावा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किनारे एक बड़ा हादसा हो गया. यहां शौचालय के पीछे बने खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई. मृतक बच्चा वहीं तैनात एक सफाई कर्मी का बेटा था. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और जिम्मेदार कंपनी पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.

यह हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कुदरैल गांव के पास चैनल नंबर 288.7 के समीप बने सार्वजनिक शौचालय में हुआ. जानकारी के अनुसार रायबरेली निवासी विजय यहां सफाई कर्मी के तौर पर कार्यरत हैं और अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं. उनका तीन वर्षीय बेटा अर्पित शौचालय परिसर में खेल रहा था. इसी दौरान वह शौचालय के पीछे बने सेप्टिक टैंक के पास पहुंच गया, जो ऊपर से पूरी तरह खुला हुआ था. खेलते-खेलते मासूम संतुलन खो बैठा और सीधे गहरे टैंक में जा गिरा.

टैंक की गहराई दस फीट से अधिक थी

बताया गया कि सेप्टिक टैंक की गहराई दस फीट से अधिक थी, जिसके कारण बच्चा बाहर नहीं निकल सका. काफी देर तक जब अर्पित दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. पीछे जाकर देखने पर बच्चा सेप्टिक टैंक में पड़ा मिला. घबराए परिजनों ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह बच्चे को बाहर निकाला गया.

आनन-फानन में अर्पित को एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां तैनात चिकित्सक अधीक्षक सैफ खान ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

रखरखाव में लगी कंपनी पर गंभीर आरोप

इस मामले में मृतक के पिता विजय ने एक्सप्रेसवे के रखरखाव में लगी डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि करीब एक माह पहले सेप्टिक टैंक की सफाई और मेंटेनेंस का काम किया गया था, लेकिन उसके बाद टैंक पर ढक्कन नहीं लगाया गया. इस खामी को लेकर उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और कंपनी कर्मियों से शिकायत की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया.

Related Articles

Back to top button