ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
हरियाणा

हरियाणा की ज्योति को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, पीएम मोदी ने की तारीफ

सिरसा : हरियाणा की खिलाड़ी ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है। सिरसा जिले के ऐलनाबाद क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट ज्योति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में पूरे देश से 20 प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मान मिला, जिनमें हरियाणा की ज्योति भी शामिल थीं।

पीएम मोदी ने ज्योति का हौसला बढ़ाते हुए कहा, देश आपसे और मेडल्स की उम्मीद करता है। इस मौके पर ज्योति ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका संघर्ष उन्हें इतनी ऊंचाइयों तक ले आएगा। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत प्रेरणा मिली। अब मेरा लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए और गोल्ड हासिल करना है।

सीएम से मिलने की इच्छा जाहिर की 

उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा की खेल नीति की वजह से प्रदेश के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर रहे हैं। उनकी इच्छा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर वे अपना अनुभव साझा करें और नई पीढ़ी को प्रेरित करें।

संघर्षों से सफलता तक का सफर

जन्म से ही ज्योति का एक पैर छोटा है, लेकिन उन्होंने कभी इसे कमजोरी नहीं बनने दिया। सिरसा के ओढ़ां गांव में पली-बढ़ीं ज्योति ने जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ाई करते हुए खेल को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। आर्टिफिशियल पैर के सहारे उन्होंने खुद को मैदान में साबित किया और लगातार मेहनत से आगे बढ़ती रहीं। ज्योति के पिता विजयपाल ड्राइवर हैं।

ज्योति की उपलब्धियां 

• रोहतक में राज्य स्तरीय शॉटपुट व जैवलिन में गोल्ड
• राष्ट्रीय पैरा-एथलेटिक्स (गुजरात) – शॉटपुट गोल्ड, जैवलिन सिल्वर
• अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता (थाईलैंड 2023) – जैवलिन व शॉटपुट सिल्वर, डिस्कस ब्रॉन्ज

Related Articles

Back to top button