ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
महाराष्ट्र

MNS को लगा ‘महाजन’ झटका: राज ठाकरे के वफादार रहे प्रकाश महाजन अब शिंदे के सिपाही, चुनाव से पहले बिगाड़ेंगे गणित

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने अपने विरोधियों से बाजी मार ली है. इस बार एकनाथ शिंदे ने मनसे नेता राज ठाकरे को बड़ा झटका दिया है. दरअसल एकनाथ शिंदे की सेना में दिवंगत प्रमोद महाजन के बड़े भाई प्रकाश महाजन शामिल हो गए हैं. उन्होंने औपचारिक रूप से शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की है. राजनीतिक विश्लेषक प्रकाश महाजन के इस कदम को राज ठाकरे के लिए बड़ा झटका मान रहे हैं. क्योंकि प्रकाश की गिनती मनसे के बड़े नेताओं में होती थी. प्रकाश महाजन के आने से सत्ताधारी शिवसेना को नगर निगम चुनावों में बड़ा फायदा मिल सकता है.

राज ठाकरे की मनसे में रहे प्रकाश महाजन के शिवसेना में शामिल होते ही उनके साथ दिनेश कुबल समेत 2017 से 2022 के कार्यकाल के कुल 89 पूर्व पार्षदों ने भी शिवसेना ज्वाइन कर ली. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रकाश महाजन का शिवसेना में शामिल होना पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. ‘मैं उन्हें दिल से बधाई देता हूं. उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया है. मैंने उन्हें बहुत करीब से देखा है, वे मूल रूप से दिल से शिवसैनिक हैं और बालासाहेब ठाकरे के विचारों से प्रेरित रहे हैं.’

प्रकाश महाजन के आने से शिवसेना होगी मजबूत

एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि प्रकाश महाजन ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई, लेकिन कभी अपने पद का दुरुपयोग नहीं किया. उन्होंने हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए काम किया. एकनाथ शिंदे ने कहा, “राजनीति में धैर्य जरूरी है और प्रकाश महाजन ने कभी अपनी गरिमा का उल्लंघन नहीं किया. उनके आने से शिवसेना मजबूत होगी.” शिंदे ने यह भी स्पष्ट किया कि शिवसेना बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे के विचारों को आगे बढ़ा रही है और आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी.

शिवसेना पर बढ़ रहा लोगों का भरोसा

उन्होंने कहा कि भाजपा-शिवसेना का गठबंधन विचारों का गठबंधन है, ठीक उसी तरह जैसे बालासाहेब ठाकरे और अटल बिहारी वाजपेयी का गठबंधन रहा है. इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण से हुई मुलाकात का भी उल्लेख किया गया. इसी कार्यक्रम में एनसीपी से जुड़े वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद बबन कडवजे, कोल्हापुर की महिला नेता चौगुले, शारदा लभाटे समेत कई अन्य नेताओं ने भी शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की. एकनाथ शिंदे ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में महाराष्ट्र में हुए विकास कार्य और जनहितकारी योजनाओं के चलते लोगों का शिवसेना पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है.

हिंदुत्व के मुद्दे को शिंदे समझते हैं

शिवसेना में शामिल होने के बाद प्रकाश महाजन ने कहा, “मैंने आधिकारिक रूप से शिवसेना जॉइन कर ली है. मैं पहले भी शिवसेना का उपनेता रह चुका हूं।. शिंदे साहब की खासियत यह है कि मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख होने के बावजूद वे खुद को शिवसेना का कार्यकर्ता मानते है.” प्रकाश महाजन ने मुख्यमंत्री के तौर पर एकनाथ शिंदे के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी महाराष्ट्र को संभाला. “भारी बारिश के दौरान रात डेढ़ बजे गांव पहुंचकर हालात संभालना उनकी कार्यशैली को दर्शाता है. मैं हिंदुत्व के मुद्दे पर काम करना चाहता था और शिंदे साहब इसे सही मायने में समझते हैं.”

Related Articles

Back to top button