ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

“रेबीज वैक्सीन पर ग्लोबल रार”: ऑस्ट्रेलिया की ‘नकली वैक्सीन’ वाली चेतावनी से हड़कंप; भारतीय कंपनी ने आरोपों को बताया निराधार

ऑस्ट्रेलिया में वैक्सीन के लिए काम करने वाली संस्था ऑस्ट्रेलियन टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (ATAGI) ने भारतीय रेबीज की वैक्सीन को लेकर एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि भारत में मिल नकली रेबीज वैक्सीन मिल रही है. . ये एडवाइजरी खास तौर पर Abhayrab ब्रांड के लिए जारी की गई है. इसके बाद से विवाद गहरा गया है. वैक्सीन को बनाने वाली IIL कंपनी ने इस पर आपत्ति जताई है.

IIL का कहना है कि ATAGI की सलाह में यह संकेत दिया गया है कि 1 नवंबर 2023 के बाद भारत में लगाई गई Abhayrab® वैक्सीन को अमान्य माना जाए, जिससे आम लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों में भ्रम फैल रहा है. कंपनी के मुताबिक, यह एडवाइजरी जरूरत से ज्यादा सामान्य है. इससे वैक्सीन पर भरोसा कमजोर पड़ सकता है.

एक बैच का मामला, पूरी वैक्सीन पर सवाल

कंपनी ने साफ किया है कि विवाद की जड़ Abhayrab® के सिर्फ एक बैच (KA24014) से जुड़ा नकली वैक्सीन का मामला है. इसकी पहचान IIL ने जनवरी 2025 में की थी और तुरंत भारत के ड्रग रेगुलेटर CDSCO को इसकी जानकारी दी गई थी. इसके बाद दिल्ली सरकार के ड्रग कंट्रोल विभाग ने मार्च 2025 में उसी बैच को लेकर एडवाइजरी जारी की थी.

IIL का दावा है कि इस बैच को लेकर कोई मार्केट शिकायत सामने नहीं आई. इसके अलावा किसी अन्य बैच में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई.

25 सालों से हो रहा वैक्सीन का इस्तेमाल

कंपनी के अनुसार, Abhayrab® एंटी-रेबीज वैक्सीन पिछले 25 वर्षों से इस्तेमाल में है. WHO-GMP मानकों के तहत इसका निर्माण किया जाता है. अब तक 21 करोड़ से अधिक डोज भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सप्लाई की जा चुकी हैं. भारत में यह वैक्सीन करीब 40 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रखती है.

IIL ने कंपनी से की स्पष्ट एडवाइजरी की मांग

IIL ने ATAGI से मांग की है कि वह अपनी एडवाइजरी में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख करे कि नकली वैक्सीन की घटना सिर्फ एक तय बैच तक सीमित थी. कंपनी का कहना है कि ऐसा न होने पर डॉक्टरों और आम लोगों में अनावश्यक डर पैदा होगा और वैक्सीनेशन कार्यक्रमों पर असर पड़ सकता है.

कंपनी का तर्क है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन सप्लायर है और किसी एक बैच की समस्या को पूरी वैक्सीन से जोड़ना पब्लिक हेल्थ के हित में नहीं है. IIL ने ATAGI से अपील की है कि वह अपनी गाइडलाइन की समीक्षा कर स्थिति स्पष्ट करें, ताकि वैक्सीन पर भरोसा बना रहे.

Related Articles

Back to top button