ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
हरियाणा

Nuh में ज्वेलर की दुकान से करोड़ों की चोरी, हथियारों से लैस होकर आए बदमाश

नूंह : हरियाणा के नूंह जिले के पिनगवां कस्बे में देर रात ज्वेलर्स की दुकान की सटर को तोड़ डकैती की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित नत्थीलाल हरिओम सुनार की दुकान को निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर करोड़ों रुपये का सोने-चांदी का सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि चोर रात के अंधेरे में दुकान के शटर को तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां रखे कीमती जेवरात व अन्य सामान समेटकर फरार हो गए। सुबह जब दुकान मालिक ने दुकान खोली तो शटर टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान गायब था, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुनहाना के डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा व पिनगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड टीम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू करा दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम सबूत जुटाए हैं। वहीं डॉग स्क्वाड ने आसपास के क्षेत्र में सुराग तलाशने का प्रयास किया। चोरी की पूरी वारदात दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा ने बताया कि बीती रात लगभग तीन बजे एक दर्जन व्यक्ति जो सीसीटीवी फुटेज में सामने आ रहे हैं। उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। जितेंद्र सिंह राणा का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगभग पुलिस की सभी मुख्य टीम लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के आधार पर सभी बदमाशों की पहचान की जा रही है, जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। वहीं पीड़ित ज्वैलर्स का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही इस मामले को सुलझाने का काम करेगी।

Related Articles

Back to top button