ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
देश

पलामू के लेस्‍लीगंज में मिले कोरोना के 3 मरीज, झारखंड में अबतक 67; जानें ताजा हाल

रांची। Palamu Coronavirus News Update पलामू के 3 कोरोना संक्रमितों का जुड़ाव भी रांची से है। इनमें दो डोरंडा से और एक कांटाटोली होते हुए एक सप्ताह पहले पलामू पहुंचा था। पलामू के लेस्लीगंज में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए तीनों मरीजों का संबंध भी रांची से है। इनमें एक व्यक्ति रांची के कांटाटोली से और दो लोग रांची के डोरंडा से पलामू पहुंचे थे। तीनों पॉजिटिव मरीज को नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा आइसोलेशन वार्ड भेजा गया है। तीनों मरीज 17-18 अप्रैल को रांची से यात्रा कर अपने घर आए थे।

शनिवार को मरीजों में कोरोना की पुष्टि होते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। पलामू के उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद आदि पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर स्थित कोरोना कंट्रोल रूम पहुंचे।  सिविल सर्जन जॉन एफ कैनेडी से उपायुक्त ने पॉजिटिव मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री से संबंधित जानकारी ली। उपायुक्त ने संवाददाताओं को बताया कि तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

झारखंड के पलामू में कोरोना के तीन संक्रमित मरीजाें की पहचान की गई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या 67 पर पहुंच गई है। स्‍वास्‍थ्‍य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने पलामू में 3 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की है। इस तरह शनिवार को राज्‍य में कुल 8 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। आज के 8 नए मामलों में रांची के 5 और तीन पलामू से संबद्ध हैं।

पलामू में कोरोना की पहुंच के बाद अब झारखंड के नौ जिले इस महामारी के संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इससे पहले रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, सिमडेगा, गढ़वा, देवघर में कोरोना संक्रमित मरीजाें की पहचान की जा चुकी है। एक दिन में 8 नए मामले सामने आने के बाद स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में खलबली मची है। पलामू के सभी तीन काेरोना पॉजिटिव मरीजों को फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

पलामू में पहली बार तीन मरीज, राज्य में मरीजों की बढ़कर 67

झारखंड में शनिवार को जहां कोरोना के चार मरीज ठीक हुए, वहीं 8 नए मरीज भी मिले। पहली बार पलामू के लेस्लीगंज में तीन मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है, इनमें 13 लोग ठीक हो चुके थे। वहीं रांची के हिंदपीढ़ी में मरीजों की संख्या 39 तक पहुंच चुकी है।

बोकारो के भी चार मरीजों ने दी कोरोना को मात

बोकारो के चार मरीजों की 24 घंटे के भीतर दो बार निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब उन्हें निर्धारित पोटोकॉल के तहत 14 दिनों के होम क्वारेंटाइन में रहना है। शनिवार को रांची में मिले 5 नए मरीजों में 4 मरीज रांची के हिंदपीढ़ी के हैैं, जबकि एक कांटाटोली का है। इस तरह, रांची शहर में दूसरी बार हिंदपीढ़ी से बाहर कोरोना का पॉजिटिव मरीज मिला है।

रांची में मिले चार और मरीज, तीन हिंदपीढ़ी व एक कांटाटोली के

रांची शहर में दूसरी बार हिंदपीढ़ी से बाहर कांटाटोली में एक कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान की गई है। जबकि हिंदपीढ़ी में मरीजों की संख्या बढ़कर 39 पर पहुंच गई है। इससे पहले, बरियातू निवासी पूर्व डीडीसी पॉजिटिव पाए गए थे, जिनकी गुरुग्राम के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। कांटाटोली के मरीज के बारे में बताया जाता है कि वह पैथोलैब चलाता है।

रांची के पति-पत्‍नी दोनों कोरोना संक्रमित

वहीं, हिंदपीढ़ी के तीन मरीजों में एक उस संक्रमित महिला का रिश्तेदार है, जिसका पिछले दिनों रिम्स में प्रसव हुआ था। दो अन्य संक्रमित व्यक्ति पति-पत्नी हैैं, जो पंजाब स्वीट हाउस के पीछे स्थित हैदरी अपार्टमेंट में रहते हैं। पूर्व में भी इस अपार्टमेंट से एक कोरोना संक्रमित मिल चुका है।

कहां अब तक कितने मरीज

  1. रांची : 42
  2. बोकारो : 10
  3. गिरिडीह : 02
  4. हजारीबाग : 03
  5. सिमडेगा :  02
  6. धनबाद : 02
  7. देवघर : 02
  8. गढ़वा : 01
  9. पलामू : 03

कोरोना फैक्ट फाइल

कुल मरीज : 67

संक्रमण मुक्त हुए : 13

मौत : 02

एक्टिव केस : 52

Related Articles

Back to top button