ब्रेकिंग
MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ...
विदेश

तानाशाह किम जोंग उन के वेजिटेटिव स्टेट में होने की अटकलें, सोमवार को होगा अधिकारिक ऐलान

सियोल। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की तबीयत को लेकर तमाम तरह की अटकलों का बाजार बीते कुछ दिनों से काफी गर्म है। इस बीच खबरें आ रही हैं कि किम जोंग उन ‘वेजिटेटिव स्टेट’ में पहंच गए हैं। न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार अभी तक किम की मौत का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है उसके बाद भी उनके बारे में तमाम तरह की सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रही है।

इस बीच ये भी खबर है कि सोमवार को नॉर्थ कोरिया प्रशासन किम जोंग उन के बारे में कोई आधकारिकघोषणा कर सकता है। बता दें कि वेजिटेटिव स्टेट एक विशिष्ट न्यूरोलॉजिकल डायग्नोसिस है, इसमें व्यक्ति का दिमाग काम करता है लेकिन उसमें कोई चेतना या सोचने की क्षमता नहीं होती है। दरअसल किम को पिछले 15 दिनों से देखा नहीं गया है, इस वजह से उनके स्वास्थ्य को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है।

एक बात ये भी कही जा रही है कि किम बहुत अधिक समय तक मीडिया से दूर नहीं रहते हैं, वो मीडिया के सामने आकर कुछ न कुछ चीजें शेयर करते रहते हैं मगर बीते 15 दिनों से उनका किसी के सामने न आना अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है। एक बात ये भी सामने आ रही है कि सप्ताह के शुरुआत में उत्तर कोरियाई तानाशाह की हार्ट सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से ही वह गंभीर रूप से बीमार हैं, स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि चीन ने किम के स्वास्थ्य के बारे में सलाह देने के लिए उत्तर कोरिया में एक मेडिकल टीम भेजी है।

हालांकि, उत्तर कोरिया ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है इसलिए किम के स्वास्थ्य को लेकर साफ रिपोर्ट सामने नहीं आ रही है। उधर जापानी मीडिया ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का इंटरनेशनल लाइसन डिपार्टमेंट गुरुवार को उत्तर कोरिया के लिए रवाना हुआ है। इस बीच इंटरनेशनल मीडिया के हवाले से बताया गया है कि किम जोंग की विशेष ट्रेन उत्तर कोरिया के एक रिजॉर्ट के बाहर देखी गई है। वॉशिंगटन स्थित नॉर्थ कोरिया मॉनिटरिंग प्रोजेक्ट के तहत सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए किम जोंग की स्पेशल ट्रेन को उत्तर कोरिया के एक रिजॉर्ट के बाहर देखा गया है।

मॉनिटरिंग प्रोजेक्ट ’38 नॉर्थ’ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 21 और 23 अप्रैल को वोन्सान के लीडरशिप स्टेशन पर किम जोंग की ट्रेन स्पॉट हुई है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इन तारीखों पर यह स्टेशन किम जोंग की फैमिली के लिए रिजर्व किया गया था। हालांकि रॉयटर्स ने इसे किम जोंग की ट्रेन होने या न होने को लेकर किसी तरह का दावा नहीं किया है और ना ही किम जोंग के वोन्सान में होने की पुष्टि की है।

इंटरनेशनल मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्डियोवस्क्यूर डिजीज के कारण किम जोंग का लंबे समय से इलाज चल रहा था। इसी बीच उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसे लेकर साउथ कोरिया और अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दो तरह के दावे किए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में अमेरिकी खुफिया सूत्रों के हवाले से लिखा, ‘किम जोंग या तो कोमा में हैं या फिर उनका ब्रेन डेड हो गया है। वहीं साउथ कोरिया के खुफिया सूत्रों के हवाले से मीडिया ने लिखा, ‘किम जोंग की हार्ट सर्जरी चल रही थी। फिलहाल उनकी गंभीर हालत के बारे में किसी को जानकारी नहीं है।’

Related Articles

Back to top button