ब्रेकिंग
Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन क... Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फ... Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक... Haryana Farmers News: हरियाणा में 25 मई से शुरू होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद; निर्धारित समय से एक हफ... Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FI... Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या...
खेल

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का चौंकाने वाला फैसला! अपनी ही टीम के कमिंस-स्मिथ को दिखाया बाहर का रास्ता, 3 भारतीयों की एंट्री

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साल 2025 में टेस्ट के बेस्ट खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन चुनी है. अपनी टीम में उसने ना तो पैट कमिंस को जगह दी है और ना ही स्टीव स्मिथ को. जबकि ये दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के दो मजबूत स्तंभ हैं. पैट कमिंस तो कप्तान भी हैं. वहीं स्टीव स्मिथ टीम के सबसे धुरंधर बल्लेबाज, जिन्होंने साल 2025 में जरूरत पड़ने पर टीम की कप्तानी की बागडोर भी संभाली. मगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की साल 2025 की टेस्ट XI से कमिंस और स्मिथ दोनों बाहर हैं.

कमिंस- स्मिथ नहीं, इन्हें मिला मौका

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की साल 2025 की टेस्ट की बेस्ट प्लेइंग इलेवन में हालांकि सबसे ज्यादा जगह पाने वाले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई ही हैं. मगर उनमें कमिंस और स्मिथ नहीं हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कुल 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी साल 2025 की टेस्ट इलेवन में चुने हैं, जिनमें मिचेल स्टार्क, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी और स्कॉट बोलैंड हैं.

3 भारतीय खिलाड़ियों को टेस्ट XI में जगह

ऑस्ट्रेलियाईयों के अलावा भारत से 3 खिलाड़ियों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट इलेवन में जगह मिली है. भारत की ओर से केएल राहुल, शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह ने अपनी जगह पक्की की है. वहीं इनके अलावा रवींद्र जडेजा को टीम का 12वां खिलाड़ी बनाया गया है.

टेंबा बावुमा को बनाया कप्तान

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका से 2-2 खिलाड़ियों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साल 2025 की अपनी टेस्ट इलेवन में चुना है. इंग्लैंड से जगह बनाने वाले जो रूट और बेन स्टोक्स रहे. वहीं साउथ अफ्रीका से उसके टेस्ट कप्तान टेंबा बावुमा के अलावा स्पिनर साइमन हार्मर को जगह मिली है.

Related Articles

Back to top button