ब्रेकिंग
Iran-US Nuclear Deal: परमाणु समझौते से पहले ईरान को मिले 9 अरब डॉलर; अमेरिका की देखरेख में हुई पूरी ... PPF Account Rules: क्या आपके पास एक से अधिक पीपीएफ खाते हैं? हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें सही नियम WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप में जल्द आएगा 'View Once' टेक्स्ट मैसेज फीचर; एक बार पढ़ते ही गायब हो... Vastu Tips for Home: घर के आंगन में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें; वास्तु दोष से बढ़ सकती हैं मुश्किलें Monsoon Skincare Tips: मॉनसून में ऑयली स्किन का रखें खास ख्याल; पिंपल्स और चिपचिपाहट से बचने के आसान... Supreme Court on Aadhaar: आधार का इस्तेमाल नागरिकता या पते के प्रमाण के रूप में नहीं; सुप्रीम कोर्ट ... Bhagalpur Crime News: पुलिस बनी लुटेरी; ट्रक चालक को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूले 18 हजार, ट्रेनी दारो... Chhattisgarh Education News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 947 प्राइवेट स्कूलों के छात... Ram Mandir Land Scam: चंपत राय पर लगा जमीन खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप; संजय सिंह और अखिलेश यादव ने ... Sambhal Murder Case: चंदौसी में लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या; पुरानी रंजिश में आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश

प्यार पर भारी पड़ी समाज की दीवार! गुना में एक ही जहर की पुड़िया से दो जिंदगियां खत्म, घर में पसरा मातम

मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां प्रेम-प्रसंग के चलते एक नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी की जहर खाने से मौत हो गई. घटना कैंट थाना क्षेत्र की रशीद कॉलोनी की है. जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय गणेश रजक का अपने ही पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से करीब एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लड़की आठवीं कक्षा में पढ़ती थी.

रविवार शाम करीब 6 बजे जब लड़की की मां और भाई घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि वह उल्टियां कर रही है और उसकी हालत गंभीर है. घबराए परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में इलाज के बाद कुछ समय के लिए लड़की की हालत स्थिर हुई और वह सो गई, लेकिन रात करीब 9:30 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

इसी दौरान यह भी सामने आया कि लड़की के साथ गणेश ने भी जहर खाया था. जब लड़की अस्पताल में भर्ती थी, तब गणेश भी वहां पहुंचा था, लेकिन जैसे ही उसे प्रेमिका की मौत की जानकारी मिली, वह अस्पताल से फरार हो गया.

सोमवार सुबह गणेश का शव रशीद कॉलोनी में ही संदिग्ध हालत में पड़ा मिला. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच में जहर खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है.

क्या बोले दोनों के परिजन?

लड़की के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि रविवार को जब घर में कोई मौजूद नहीं था, तब गणेश ही जहर लेकर आया था और लड़की को दिया. आरोप है कि दोनों ने उसी समय जहर खाया, जिसके बाद गणेश वहां से चला गया. परिजनों का कहना है कि दोनों एक ही समाज से थे और इस रिश्ते की जानकारी परिवार को थी. लड़की के बालिग होने पर शादी कराने की बात भी चल रही थी. वहीं, गणेश के भाई जयपाल का कहना है कि उन्हें इस प्रेम-प्रसंग की कोई जानकारी नहीं थी और परिवार इस घटना से स्तब्ध है.

दोनों पक्षों के बयान किए गए दर्ज

कैंट थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. साथ ही दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. युवक और युवती के दोस्तों से भी पूछताछ की जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जहर कहां से आया और इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की असली वजह क्या थी. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button