ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
पंजाब

Ludhiana ड्राइविंग टेस्ट सेंटर में अव्यवस्था बरकरार, घंटों लाइन में खड़े लोग बेहाल

लुधियाना: लुधियाना के सेक्टर 32 के ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट एंड ऑनलाइन लाइसेंस सेंटर में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। रोज़ाना की तरह आज भी सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लाइन में लगे दिखाई दिए। इनमें दोपहिया और चार पहिया दोनों तरह के वाहन चालक शामिल हैं, जो घंटों से अपनी बारी का इंतज़ार करने को मजबूर हैं।

सेंटर स्टाफ की ओर से पहले चरण में चार पहिया वाहनों का ड्राइविंग टेस्ट शुरू तो करवाया गया, लेकिन इसकी रफ्तार बेहद धीमी रही। हालात ऐसे रहे कि चार पहिया वाहनों का टेस्ट ‘कछुआ चाल’ से चलता दिखा। वहीं, दोपहिया वाहन चालक पिछले दो घंटे से अधिक समय से अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं।

ड्राइविंग टेस्ट देने आए लोगों ने बताया कि न तो सही जानकारी दी जा रही है और न ही समय प्रबंधन ठीक है। कई आवेदकों ने आरोप लगाया कि बार-बार इंतज़ार के बावजूद काम आगे नहीं बढ़ रहा, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाए और ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया को तेज़ किया जाए, ताकि आम जनता को इस तरह की परेशानी से राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button