ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की राजनीति में ‘बड़ा धमाका’! महायुति का साथ छूटा, महानगर पालिका चुनावों में अब होगा त्रिकोणीय मुकाबला

महाराष्ट्र में महानगर पालिका चुनावों से पहले बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) की महायुति कई प्रमुख शहरों में टूट गई है, जिससे राज्य की राजनीति में बड़ी उथल-पुथल मच गई है. अलग-अलग शहरों में अब नए गठबंधन, एकतरफा चुनाव और बदले हुए समीकरण सामने आ रहे हैं. रामदास अठावले की RPI भी महायुति से अलग चुनाव लड़ रही है. उसने 39 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की है.

इन महानगरपालिकाओं में टूटा बीजेपी-शिवसेना (शिंदे) का गठबंधन

  • मीरा-भायंदरधुले
  • नवी मुंबई
  • पुणे
  • नासिक
  • नांदेड़
  • छत्रपति संभाजीनगर
  • अमरावती
  • अकोला
  • मालेगांव
  • अहिल्यानगर

शहरवार राजनीतिक स्थिति

अहिल्यानगर महानगरपालिका में भी बीजेपी और शिवसेना शिंदे गुट की युति टूट गई है. अब बीजेपी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के बीच गठबंधन तय माना जा रहा है, जबकि शिवसेना अकेले मैदान में उतरेगी.

नासिक में सियासी समीकरण बिल्कुल उलट हैं. यहां अजित पवार गुट और शिवसेना शिंदे गुट एक साथ चुनाव लड़ेंगे, जबकि भारतीय जनता पार्टी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. नासिक महानगरपालिका में कुल 122 पार्षद सीटें हैं.

धुले में बीजेपी-शिवसेना युति टूटने के बाद अब शिवसेना शिंदे गुट और एनसीपी (अजित पवार) के बीच गठबंधन लगभग तय हो चुका है. सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना 60 सीटें, एनसीपी (अजित पवार) 40 सीटें. मुस्लिम बहुल इलाकों को छोड़कर यह गठबंधन लागू रहेगा. आधिकारिक घोषणा आज शाम तक होने की संभावना है.

जलगांव में महायुति आखिरकार बन गई है, लेकिन कड़ी खींचतान के बाद.

सीट बंटवारा इस प्रकार है…

  • बीजेपी 42 सीटें
  • शिवसेना (शिंदे गुट) 23 सीटें
  • एनसीपी (अजित पवार) 6 सीटें

सांगली मिरज कुपवाड: यहां शिवसेना शिंदे गुट को सम्मानजनक सीटें नहीं मिलने के कारण पार्टी ने सभी 78 सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

कोल्हापुर- राज्य में केवल कोल्हापुर में महायुति पूरी तरह सफल मानी जा रही है.

  • बीजेपी 36 सीटें
  • शिवसेना (शिंदे गुट) 30 सीटें
  • एनसीपी (अजित पवार) 15 सीटें

इचलकरंजी में भी महायुति बनी है.

  • बीजेपी 52 सीटें
  • शिवसेना (शिंदे गुट) 11 सीटें
  • एनसीपी (अजित पवार) 2 सीटें

लगातार टूटती-बनती युतियों से साफ है कि स्थानीय समीकरणों और सीट बंटवारे ने महायुति की एकता को गहरा झटका दिया है. कई शहरों में शिवसेना शिंदे गुट और बीजेपी अलग-अलग राह पर नजर आ रहे हैं, तो कहीं एनसीपी (अजित पवार) नए सत्ता संतुलन की अहम कड़ी बनकर उभर रही है. अब देखना अहम होगा कि यह बिखराव मतदाताओं के फैसले को किस दिशा में मोड़ता है और किस शहर में कौन-सा नया गठबंधन सत्ता की कुर्सी तक पहुंच पाता है.

आठवले भी अलग लड़ेंगे चुनाव

रामदास आठवले की RPI भी महायुति से अलग चुनाव लड़ रही है. उसने 39 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है. महायुति में सम्माजनक सीट न मिलने से आठवले ने ये निर्णय लिया. आठवले के अलग लड़ने से महायुति में दलित वोटो में सेंध लग सकती है.

Related Articles

Back to top button