ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
देश

लॉकडाउन के अनुपालन को रांची में होगी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती, आदेश जारी

रांची। कोरोना के संक्रमण को रोकने व लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए अब राजधानी रांची में केंद्रीय बल उतारा जाएगा। रांची में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती होगी। लाॅकडाउन का सख्ती से अनुपालन के लिए पुलिस मुख्यालय ने आदेश दिया है। इसके तहत सीआरपीएफ के जवान झारखंड की राजधानी रांची में तैनात किए जाएंगे। रांची में कोरोना वायरस का मामला बढ़ता ही जा रहा है। इसके लिए लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्‍प है।

लेकिन रांची में लोग लाॅकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। झारखंड पुलिस लॉकडाउन के अनुपालन में लगी हुई है, लेकिन लोग लॉकडाउन का उल्‍लंघन करते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में झारखंड के डीजीपी कमल नयन चौबे ने कहा है कि रांची में केंद्रीय बलों की तैनाती होगी। बताया जा रहा है कि आज शाम तक सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती रांची शहर में की जाएगी। केंद्रीय बल की तैनाती के बाद रांची में सुरक्षा व्‍यवस्‍था और कड़ी हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button