ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

स्वास्थ्य मंत्री का आश्वासन भी नहीं आया काम, नाराज पीएमसीएच की नर्सों ने किया हंगामा

धनबाद। मानदेय में बढ़ोतरी और बीमा की मांग को लेकर अनुबंध पर पीएमसीएच में कार्यरत नर्सों ने सोमवार सुबह हंगामा किया। सुबह 8 से 10 बजे तक लगभग 2 घंटे तक काम ठप रखा। इसके बाद पीएमसीएच प्रबंधन और आउटसोर्सिंग एजेंसी के पदाधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। नर्सों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो फिर आंदोलन होगा।

कोरोना से लड़ाई में नर्सें जान-जोखिम में डालकर काम कर रहीं हैं। वे सुरक्षा और मानदेय में वृद्धि चाहती हैं। नर्सों ने बताया कि पिछले हफ्ते प्रबंधन के साथ वार्ता हुई थी। एसडीओ को पत्र भी लिखा गया था, लेकिन 1 सप्ताह गुजरने के बाद भी प्रबंधन की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई। कोरोना संकट के समय पीएमसीएच में नर्सें अग्रिम योद्धा के रूप में काम कर रही हैं। लेकिन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बीमा की कोई सुविधा अभी तक प्रदान नहीं की गई है। किसी भी प्रकार की अनहोनी होने के बाद कर्मियों का पूरा परिवार सड़क पर आ जाएगा। पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री ने वेतन दोगुना करने का आश्वासन दिया लेकिन इस पर भी अभी तक कोई पहल नहीं शुरू की गई है। नर्सों ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी बांटने के दौरान भी अनियमितता बरती जा रही है। जो नर्स और कर्मी ड्यूटी कर रहे हैं, उन्हें ड्यूटी के बाद क्वारंटाइन के लिए नहीं भेजा जा रहा है जो गाइडलाइन के विरुद्ध है। 

प्रबंधन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता

आउटसोर्सिंग नर्सों के साथ पीएमसीएच प्रबंधन ने त्रिपक्षीय वार्ता की। इसमें नर्सों का प्रतिनिधिमंडल, पीएमसीएच प्रबंधन और एजेंसी के लोग शामिल थे। अधीक्षक डॉ एके चौधरी ने कहा कि स्थानीय स्तर की जो भी मांगे हैं, प्रबंधन ने उसे पहले ही स्वीकार किया है। लेकिन कुछ मांगे राज्य स्तर की है। जैसे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करना, उन्हें अनुबंध पर रखना, वेतन दोगुना करना आदि। इन मांगों के लिए मुख्यालय को पत्राचार भी किया गया है। बाद में समझाने-बुझाने के बाद नर्सों और कर्मचारियों ने काम शुरू किया।

Related Articles

Back to top button