ब्रेकिंग
फरीदाबाद में पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर पावर ग्रिड टेक्नीशियन ने की आत्महत्या; खेड़ीपुल SHO पर FIR द... पिंपरी चिंचवड़ में हैवानियत! 2 सगी मासूम बहनों से दुष्कर्म, 65 साल का आरोपी रमजान बागवान गिरफ्तार देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवा... उत्तर प्रदेश में कैसे फली-फूली नकल संस्कृति? SP शासनकाल की ढील बनाम योगी सरकार का सख्त नकल विरोधी का... असम में बाढ़ से हाहाकार! मौतों का आंकड़ा 68 पहुंचा, उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट बिहार, असम और राजस्थान में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस; CJP प्रवक्ता सौरव दास का बड़ा... जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बड़ा खुलासा! जेपी नड्डा ने दिया था धर्मेंद्र प्रधान का विभाग बदलने का ऑफर, सीज... गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क...
विदेश

कोरोना महामारी के बीच पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

लाहौर। कोरोना महामारी के बीच पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने जमीन से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के प्रमुख 70 वर्षीय नवाज शरीफ अभी लंदन में अपना इलाज करा रहे हैं।

राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के अधिकारियों ने बताया कि शरीफ ने जंग समूह के प्रधान संपादक मीर शकीलुर रहमान को 1986 में गैरकानूनी तरीके से जमीन पट्टे पर दी थी, उस समय शरीफ पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री थे।

एनएबी के एक अधिकारी ने बताया कि जंग समूह के प्रधान संपादक मीर शकीलुर रहमान से जुड़े जमीन के एक मामले में पीएमएल-एन के प्रमुख नवाज शरीफ के खिलाफ एनएबी ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। शरीफ को नोटिस और प्रश्नावली भेजी गई है। लेकिन उनकी ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। गौरतलब है कि तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले हैं।

Related Articles

Back to top button