ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
हरियाणा

यमुनानगर में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, पतंग की डोर को लेकर हुआ था विवाद

यमुनानगर: यमुनानगर के गांव भंभोल में पतंग की डोर को लेकर हुए 2 बच्चों के विवाद में मामला इतना बढ़ गया कि एक बच्चे के पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी परिवार घर से फरार है तो वहीं गांव में तनाव के माहौल के चलते पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

मिला जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 42 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। बीते दिन पतंग की डोर को लेकर 2 बच्चों में खींचातानी हो गई, जिसके चलते एक बच्चे की उंगली में डोर से कट लग गया। डोर से कट लगने के बाद जब बच्चा घर पहुंचा तो उसने घर वालों को और ही बहाना बनाकर कट लगने का कारण बता दिया। बच्चों की उंगली में कट को लगे देख बच्चों की मां ने विवाद शुरू कर दिया। यह विवाद बच्चों से शुरू हुआ और बड़ों तक पहुंच गया।

देर शाम जब राजेश काम से घर पहुंचा तो मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया। जिस दूसरे बच्चे की उंगली में कट लगा था उसके पूरे परिवार ने राजेश पर हमला कर दिया, साथ ही तेजधार हथियारों से उस पर वार किया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में खून से लथपथ राजेश को जब सिविल स्थल जगाधरी लाया गया तो उसने अस्पताल में आते ही दम तोड़ दिया।

आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा : एसएचओ 

एसएचओ वेदपाल सिंह ने कहा कि फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में आरोपी पूरे परिवार के खिलाफ ही पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जिनमें एक महिला दो बच्चे और एक बच्चे के पिता के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button