ब्रेकिंग
Navratri Day 3 Prasad Recipe: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को लगाएं समा के चावल और गुड... Atar Singh Bhadana Murder Case: पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले... Jharkhand Crime News: झारखंड के सरायकेला में अजीबोगरीब चोरी का प्रयास, शरीर पर ग्रीस लगाकर घर में घु... Rahul Gandhi Relief: मानहानि मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की का... UPI MDR Charges Deferred: यूपीआई पर एमडीआर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, एनपीसीआई ने दी राहत Ladli Behna Yojana 41st Installment: नवरात्रों के बीच मोहन सरकार देगी बड़ा तोहफा, इस दिन आ सकती है 1... Seoni Pride: उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त हुए डॉ. ढाल सिंह बिसेन, भाजपा नेताओं और समर्थकों ने दी बध... MP News Update: स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप को सीएम मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को होगा... UP Law and Order: नवरात्रि में उमड़ी भीड़ सुरक्षा पर जनता के भरोसे का प्रतीक – मुख्यमंत्री योगी आदित... Pilibhit Firing Case Update: पीलीभीत गोलीकांड में मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता हिरासत में, कस्बे में भारी...
दिल्ली/NCR

मिनट-दर-मिनट की कहानी: तुर्कमान गेट कांड पर कॉन्स्टेबल संदीप का वो बयान, जो हिला देगा दिल्ली पुलिस की जांच।

दिल्ली में तुर्कमान गेट पथराव मामले में पुलिस स्टेशन चांदनी महल के कॉन्स्टेबल संदीप के बयान पर एफआईआर दर्ज हुई है. संदीप ने अपने बयान में कहा है कि बड़ी मस्ज़िद तुर्कमान गेट के पास वो तैनात था, जहां कोर्ट के आदेशानुसार फैज इलाही मस्जिद के पास एमसीडी द्वारा अवैध कब्जे को हटाया जाना था. इसको लेकर लोगों को पहले ही जानकारी दी गई थी. संदीप ने और क्या कहा है इससे पहले ये बता दूं कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें मोहम्मद शहनवाज, मोहम्मद आरिब, मोहम्मद कासिफ, मोहम्मद अदनान और मोहम्मद कैफ हैं. दिल्ली पुलिस का कहना है कि इनके अलावा अन्य को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

कॉन्स्टेबल संदीप के मुताबिक, रात 12 बजकर 40 मिनट मिनट पर एसएचओ साहब पुलिस अन्य स्टाफ के साथ पुलिस बैरिकेडिंग कर रहे थे. तभी 30-35 लोगों की भीड़ पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए पुलिस बैरिकेडिंग की तरफ आई. इनमें से शहनवाज, मोहम्मद आरिब, मोहम्मद कासिफ, मोहम्मद अदनान और मोहम्मद कैफ को जानता हूं.

वो लोग नहीं माने और पत्थरबाजी शुरू कर दी

संदीप ने कहा, एसएचओ साहब ने इन लोगों को लाउड स्पीकर पर घोषणा करके बताया कि इलाके में बीएनएसएस की धारा 163 लगी हुई है. सभी लोग तीतर-बितर हो जाएं लेकिन वो लोग नहीं माने. तभी नारेबाजी करते हुए बैरिकेड तोड़ा और पत्थरबाजी शुरू कर दी. उनमें से एक व्यक्ति ने मेरे हाथ से लाउड हेलर छीनकर तोड़ दिया.

अन्य लोगों को सामने आने पर पहचान सकता हूं

उन्होंने बताया, इन लोगों द्वारा की गई पत्थरबाजी में हेड कॉन्स्टेबल जल सिंह, कॉन्स्टेबल विक्रम, रविंद्र और एसएचओ साहब को चोट आई है. इसी दौरान और पुलिस फोर्स की मदद से उन लोगों को तीतर बितर किया गया. इसके बाद हमें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. मैं मोहम्मद शहनवाज, मोहम्मद आरिब, कासिफ, मोहम्मद अदनान और कैफ को जानता हूं. व अन्य लोगों को सामने आने पर पहचान सकता हूं.

Related Articles

Back to top button