ब्रेकिंग
Truecaller Privacy Guide: ट्रु कॉलर से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानिए अकाउंट डीएक्टिवेट करने और ... Durga Ashtami 2026: शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर क्यों लगाया जाता है पूरी, हलवा और चने का विशेष भो... Prostate Cancer Awareness Survey: देश के पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर को लेकर जागरूकता की कमी, 60% से... Azam Khan News: जौहर यूनिवर्सिटी वित्तीय अनियमितता मामले में ईडी का शिकंजा, 416 करोड़ के अंतर पर नया... Bihar Economy & Mining: रोहतास, गया और जमुई में मिलेंगे दुर्लभ खनिज? 21 हजार करोड़ के राजस्व और लाखो... Patna NEET Girl Death Investigation: सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत सख्त, 68 सवालों की सूची के सा... Jaipur Airport Alert: विमान हाईजैक के झूठे अलर्ट से जयपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, एयर इंडिया की फ्ला... Mata Maurvi Shaktipeeth Sikar: 120 फीट ऊंचा शिखर और आधुनिक डिजिटल गैलरी, खाटू श्याम की माता का बनेगा... Ratnagiri ATS Raid: रत्नागिरी से अरबी भाषा की शिक्षिका समेत तीन लोगों से पूछताछ, व्हाट्सएप ग्रुप और ... Delhi Road Safety Report: पिछले 6 सालों में सबसे भयावह स्थिति, दिल्ली में हर दिन औसतन 17 सड़क हादसे
दिल्ली/NCR

Jantar Mantar Protests: गृह मंत्रालय के प्रतिबंध के बाद भी धरने पर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के नेता डिटेन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के बीच मंगलवार तड़के एक बार फिर बड़ा राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला। दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को उनके कुछ समर्थकों के साथ जंतर-मंतर से हिरासत में ले लिया। सौरव दास के अलावा आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को भी पुलिस ने डिटेन किया है। यह कार्रवाई गृह मंत्रालय द्वारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के प्रतिबंध के बावजूद वहां दोबारा विरोध प्रदर्शन करने का प्रयास करने के आरोप में की गई है।

🛑 तीन नए स्थल निर्धारित: रामलीला मैदान, बुराड़ी और सीबीडी ग्राउंड में ही होंगे अब प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच गृह मंत्रालय ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके विकल्प के रूप में दिल्ली में प्रदर्शन आयोजित करने के लिए तीन नए स्थान तय किए गए हैं, जिनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी (CBD) मैदान शामिल हैं। इसके बावजूद CJP के नेता नियमों की अनदेਖी कर जंतर-मंतर पर पहुँच गए थे, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।

⚖️ इंडिया गठबंधन के मार्च के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: दो थानों में दर्ज की गई एफआईआर

विपक्ष द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस, सपा और राजद समेत पूरे ‘इंडिया’ गठबंधन ने दिल्ली की सड़कों पर जोरदार मार्च निकाला था और सुप्रीम कोर्ट की तरफ बढ़ने का प्रयास किया था। हालांकि पुलिस ने मंडी हाउस के पास बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया और इस दौरान बैरिकेड्स तोड़ने के आरोप में बाराखंभा रोड और तिलक मार्ग थाने में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।

Related Articles

Back to top button