ब्रेकिंग
US-Iran Deal Crisis: ईरान का परमाणु निरीक्षण से इनकार, ट्रंप ने दी बातचीत रद्द करने की धमकी Forex Market News: क्या रुपया जल्द ही 96 का स्तर छुएगा? कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी दबाव में भारत... Hidden Costs of AI: OpenAI और Claude पर हिंदी भाषा का पड़ता है ज्यादा असर, टोकन खर्च बढ़ने से बढ़ रहा ह... Swapna Shastra: सपने में खुद को नाचते हुए देखने का क्या है मतलब? जानें शुभ या अशुभ संकेत Black Pepper Benefits: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काली मिर्च है रामबाण उपाय, जानें सेवन का सही तरीक... Beur Jail Corruption Case: पटना के बेऊर जेल में बड़ी कार्रवाई; सुपरिटेंडेंट समेत 7 अधिकारी सस्पेंड Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य ने उठाई निष्पक्... Bihar Crime: पश्चिम चंपारण में खौफनाक वारदात; पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को नहर में धकेला, मासूमों ... UP Job Alert: योगी सरकार का बड़ा फैसला; कृषि विभाग में 3446 पदों पर हुई भर्ती, किसानों की आय बढ़ाने मे... Ayodhya Ram Mandir Donation: दानराशि की सुरक्षा के लिए ट्रस्ट का बड़ा कदम; कर्मचारियों के लिए लागू कि...
पंजाब

नगर निगम कार्यालय की लिफ्ट महीनों से बंद, भारी परेशानियों का सामना कर रहे लोग

जालंधर: जालंधर नगर निगम के मुख्य कार्यालय में लगी लिफ्ट पिछले कई महीनों से खराब पड़ी हुई है, जिससे आम जनता के साथ-साथ कर्मचारियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम कार्यालय में रोजाना बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और अन्य लोग अपने काम करवाने पहुंचते हैं, लेकिन लिफ्ट बंद होने के कारण उन्हें ऊपर स्थित दफ्तरों तक जाने में परेशानी हो रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी खराब लिफ्ट में एक बुजुर्ग व्यक्ति फंस गया था। काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। इस गंभीर घटना के बावजूद अब तक लिफ्ट को ठीक नहीं कराया गया है, जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना लिफ्ट के बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों के लिए सीढ़ियां चढ़ना लगभग नामुमकिन हो जाता है। इसके बावजूद नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

लोगों ने नगर निगम के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि खराब पड़ी लिफ्ट को तुरंत ठीक कराया जाए, ताकि आम जनता और निगम कर्मचारियों को राहत मिल सके और भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। इस लिफ्ट को पहल के आधार पर ठीक करवाया जाएं।

Related Articles

Back to top button