ब्रेकिंग
Health Tips: ऑफिस में घंटों बैठकर काम करते हैं? हर घंटे सिर्फ 5 मिनट की सैर से मिलेंगे ये गजब के फाय... MP Land Controversy: मुख्यमंत्री मोहन यादव के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव; AIMIM चीफ ओवैसी ने कहा- य... MP Land Dispute Controversy: उज्जैन जमीन विवाद में कूदे ओम प्रकाश राजभर; IAS भरत यादव पर लगाए गंभीर ... Ujjain News: मिठाइयों पर 'चांदी के वर्क' को बंद करने की पहल; कलेक्टर ने दिए मिठाई विक्रेताओं को निर्... Indore Crime News: जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर बदमाशों का हमला; एक जवान के सिर में लगे 16 टां... AI Misuse Case: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर AI से बनाई फर्जी हनीमून फोटो; युवती ने महिला आयोग में की... Rahul Gandhi Defamation Case: शिवराज सिंह चौहान के बेटे के मामले में राहुल गांधी ने जताया खेद; हाई क... Gwalior Brutal Attack: ग्वालियर में पेट्रोल पंप के पास तीन युवकों ने मचाया तांडव; पिता-पुत्र गंभीर र... MP Crime News: अशोकनगर में डबल डेथ मिस्ट्री; कार में पिस्टल मिलने से हड़कंप, इंदौर से जुड़ा है मामला
विदेश

अफ्रीकी देश कांगो में बाढ़-भूस्खलन, 176 मौतें

साउथ किवु  । अफ्रीकी देश कांगो में 2 दिन से जारी भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया और बाढ़ आ गई। अब तक 170 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।  साउथ किवु प्रांत में कालेहे इलाके में 4 मई को एक नदी का जलस्तर बढऩे से बाढ़ आई। इस वजह से बुशुशु और न्यामुकुबी गांव में पानी भर गया।
न्यामुकुबी गांव में रहने वाले मुपेंडा ने कहा- बाढ़ से पूरे गांव में तबाही मच गई। मेरी मां, मेरे 11 बच्चे भी बह गए। वो जिंदा नहीं बचे। एक अन्य शख्स ने कहा- बाढ़-भूस्खलन से हमारा जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हम सब मलबे में अपनों को ढूंढ रहे हैं। लोग खुले में सोने और रहने के लिए मजबूर हो गए हैं।
किवु प्रांत के गवर्नर ने बताया कि यहां कई घर पूरी तरह से डूब गए। स्कूल, अस्पताल भी पूरी तरह से तबाह हो गए। पीने के पानी और बिजली की सप्लाई भी बंद हो गई है। अब तक 176 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़ा बढ़ सकता है। 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। हालांकि, लोकल सिविल सोसाइटी के मेंबर ने दावा किया है कि 226 शवों को मलबे से बाहर निकाला गया है।
कई इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एक बचाव कर्मचारी ने कहा- मिट्टी काफी गीली है और इलाके में फिसलन के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। कई लोग मलबे में दबे हैं। वहीं, एक डॉक्टर ने बताया कि उनकी टीम दो दिन से बिना सोए लोगों की मदद कर रही है। उनके पास एक दिन में 56 से ज्यादा पेशेंट्स आ रहे हैं। इनमें से 80त्न लोगों को फ्रैक्चर हुए हैं।

Related Articles

Back to top button