ब्रेकिंग
अंबाला में इंसानियत शर्मसार: 13 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची से घर में घुसकर पड़ोसी ने की छेड़खानी, आरोपी ग... यमुनानगर में अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान: जगाधरी मंडी में प्रदर्शन के बाद दी... पंचकूला: कंस्ट्रक्शन कंपनी की अकाउंटेंट को झांसे में लेकर ₹3.16 करोड़ की साइबर ठगी, साइबर थाना सेक्ट... हरियाणा में टली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, हड़ताल... सोनीपत में सनसनीखेज खुलासा: असम से खरीदकर लाई गई नाबालिग की मौत पर गड्ढे में दबाया शव, आरोपी महिला ग... सीएम नायब सैनी का बड़ा कदम: सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना और किसानों के खातों में डीबीटी से ट्र... हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 13 अगस्त तक हड़ताल के ऐलान के बीच मंत्री अनिल विज के साथ आपात बैठक ... अम्बाला छावनी की फ्री-होल्ड संपत्ति नीति पर मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, 13 अगस्त की कैबिनेट से पूर... कुरुक्षेत्र में सवा 3 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: गन प्वाइंट पर लूटपाट करने वाले 4 नकाबपोश बद... हरियाणा में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सरकार सख्त, मिलावटखोरी रोकने के लिए सैंपलिंग और जांच में ल...
खेल

सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कभी भी नहीं बनाए हैं डबल डिजिट के ये 2 स्कोर

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अगर कुछ बनाया है तो वह हैं हजारों रन, सैकड़ों रिकॉर्ड और शतकों का शतक। रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 800 से ज्यादा पारियों में बल्लेबाजी की है। इन 800 से ज्यादा पारियों में कभी भी ऐसा नहीं हुआ है कि वे कभी 75 या फिर 58 रन बनाकर आउट हुए हों। यहां तक कि वे इस स्कोर कभी नाबाद भी नहीं लौटे हैं।

200 टेस्ट मैचों की 329 पारियों में उन्होंने 51 शतक लगाए हैं। 10 बार वे नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं, लेकिन एक भी बार टेस्ट क्रिकेट के उनके करियर में ऐसा मौका नहीं आया जब वे 58 या 75 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए हों या फिर नाबाद भी रहे हों। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के 463 मैचों की 452 पारियों में भी वे कभी भी 75 और 58 रन नहीं बना पाए हैं। एक टी20 इंटरनेशनल मैच में भी वे इनमें से किसी स्कोर को नहीं बना सके थे।

सचिन के साथ है ये संयोग

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने 882 पारियां खेली हैं, जिसमें टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट शामिल हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि 882 पारियों में से 100 शतकों वाली पारियों को निकाल भी दें तो 782 पारियों में कभी ऐसा मौका नहीं आया जब सचिन तेंदुलकर 75 रन या फिर 58 रन बनाकर आउट हुए हैं। सचिन तेंदुलकर के करियर में कई स्कोर तो ऐसे रहे हैं जब वे दर्जनों बार आउट हुए हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि सचिन तेंदुलकर बिना खाता खोले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 34 बार आउट हुए, जबकि सिर्फ एक रन के स्कोर पर वे अपने करियर में 31 बार आउट होकर पवेलियन लौटे हैं। सचिन 21 बार 2 रन के कुल स्कोर पर आउट हुए हैं, लेकिन ये संयोग की ही बात है कि वे 75 और 58 रन के स्कोर पर न तो अपने करियर में आउट हुए हैं और न ही नाबाद रहे हैं। बाकी सारे दो अंकों वाले स्कोर पर वे आउट हुए हैं या फिर नाबाद रहे हैं।

Related Articles

Back to top button