ब्रेकिंग
Punjab Transfer Policy Update: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा बढ़ी; अब 30 जून तक... Punjab Weather Alert: पंजाब के 13 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट; तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी Ajnala Land Dispute: अजनाला के खतराय कलां गांव में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष; फायरिंग में एक की मौत... Mahakaleshwar Temple Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शनों का नया रिकॉर्ड; 3 दिनों में 7 लाख से ज्यादा भक्त... Bhopal Crime News: रानी कमलापति स्टेशन से आईएसबीटी जा रही महिला का बैग ऑटो में छूटा; पुलिस ने सीसीटी... Ujjain News: महामंडलेश्वर सुमिनानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी; पत्र में कन्हैया लाल हत्याक... Ujjain Suicide Case: UPSC एस्पिरेंट राहुल ने की आत्महत्या; 6 पन्नों के सुसाइड नोट में ससुराल वालों प... Agar Malwa Police Controversy: फर्जी ड्रग्स केस में घिरे 90 पुलिसकर्मी; कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन था... MP High Court: दागदार अधिकारी को नहीं मिल सकता चीफ इंजीनियर का प्रभार; हाईकोर्ट ने PWD को दिए सख्त न... Indore Crime News: कार का शीशा खटखटाकर मोबाइल लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार; यूपी के 5 शातिर ठग चढ़े पुलि...
हरियाणा

Rewari Crime News: कोर्ट परिसर के बाहर बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई, प्रधान पर लगा मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अलर्ट

रेवाड़ी: रेवाड़ी कोर्ट परिसर उस समय शर्मनाक घटनाक्रम का गवाह बन गया, जब कोर्ट गेट पर ताला लगाने वाले एक बुजुर्ग की वकीलों के सामने ही सरेआम पिटाई कर दी गई। आरोप है कि जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र ने बुजुर्ग को सड़क पर पटक कर पीटा, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। घटना के बाद कोर्ट परिसर में हंगामा खड़ा हो गया और माहौल तनावपूर्ण बन गया। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग सतबीर सिंह ने वकीलों द्वारा बार-बार वर्क सस्पेंड किए जाने से नाराज होकर कोर्ट गेट पर ताला जड़ दिया।

जैसे ही इसकी सूचना मिली, बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र समेत कई वकील मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बातचीत के दौरान ही विवाद बढ़ गया और प्रधान ने बुजुर्ग को सड़क पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गई। इधर, ताले की चाबी न मिलने पर वकीलों ने पत्थर से ताला तोड़ दिया। पूरी घटना कोर्ट परिसर के बाहर खुलेआम हुई, जिससे आम लोगों में रोष देखा गया। बुजुर्ग सतबीर सिंह ने बताया कि वकीलों के बार-बार वर्क सस्पेंड करने से सरकारी कामकाज ठप होता है और सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान होता है।

इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। उसने कहा कि यदि वकील पेश नहीं होते तो मामलों को खारिज किया जाए या सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को न्याय मिलने में देरी न हो। वहीं, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र ने बुजुर्ग पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे तथाकथित आरटीआई एक्टिविस्ट और ब्लैकमेलर बताया। उन्होंने कहा कि कोर्ट गेट पर ताला लगाकर बुजुर्ग ने जनता को नुकसान पहुंचाया है और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी जा रही है।

इस घटना ने न्याय के मंदिर कहे जाने वाले कोर्ट परिसर में कानून व्यवस्था और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुजुर्ग की सरेआम पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों की नजरें पुलिस कार्रवाई और प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button