ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
विदेश

अमेरिका में भारतीय कपल की हत्या, गर्भवती थी पत्नी

लॉस एंजलिसः अमेरिका में एक भारतीय कपल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । घटना न्यूजर्सी की है जहां 35 वर्षीय गर्भवती पत्नी का शव उनके अपार्टमेंट में मिला तो पति समीप की हडसन नदी में मृत पाया गया। पुलिस हत्या और खुदकशी के नजरिये से इस घटना की जांच कर रही है। हडसन काउंटी के अभियोजक दफ्तर के अनुसार, न्यूजर्सी सिटी पुलिस ने 26 अप्रैल को गरिमा कोठारी का शव बरामद किया था। उनके शरीर के ऊपरी हिस्से पर कई जख्म पाए गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण हत्या बताया गया है। गरिमा के 37 वर्षीय पति मनमोहन का हडसन नदी में पाया गया। उनकी मौत के कारणों का अभी एलान नहीं किया गया है। लेकिन यह बताया जा रहा है कि पुलिस आत्महत्या की खबर मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची थी।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, गरिमा प्रतिभाशाली शेफ थीं। मनमोहन ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आइआइटी) से पढ़ाई की थी। दोनों कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए अमेरिका आए थे। यह दंपती न्यूजर्सी सिटी के अपार्टमेंट में ‘नुक्कड़’ नाम से एक रेस्तरां भी चलाता था।

Related Articles

Back to top button